कोरोना संक्रमण के कारण राज्य सरकार ने लिया था फैसला -
लॉकडाउन खुलने के बाद कोविड-19 के मामले और तेजी से बढ़ रहे हैं, जिस कारण राज्य सरकारें , विद्यार्थी और संस्थान परीक्षाएं करवाने के हक में नहीं है। ऐसी हालत में राज्य सरकार ने परीक्षा नहीं करवाने का फैसला लेते हुए कहा कि परीक्षाएं करवाने से न सिर्फ विद्यार्थियों की जिंदगी दोस्त, परिवार और कॉलेज स्टाफ को कोरोना संक्रमण का खतरा पैदा हो सकता है। इससे बेहतर है कि परीक्षा को रद्द कर दिया जाए। इसके बाद सरकार ने छात्रों का प्रमोट करने का फैसला लिया, लेकिन यूजीसी ने परीक्षा करवाने की गाइडलाइन निकाली है। एेसे में विश्वविद्यालय प्रशासन करे तो क्या यह स्थिति बनी हुई है।