11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी साल में भाजपा को आई किसानों की याद-चौधरी

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय का शुभारंभ
2 min read
Google source verification
चुनावी साल में भाजपा को आई किसानों की याद-चौधरी

चुनावी साल में भाजपा को आई किसानों की याद-चौधरी

सिवाना. कस्बे में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन समारोह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं पूर्व सांसद हरीश चौधरी के मुख्य अतिथि में किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फतेहखान ने की। हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की कथनी व करनी में कोई फर्क नही है। कांग्रेस पार्टी की जाजम 36 कौम के लिए खुली है। भाजपा सरकार के जनता से किए गए अच्छे दिनों के वादे धरे रह गए। भाजपा के कार्यकाल में पोकरण-फलसूंड पेयजल योजना का कार्य अटका हुआ पड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से टिकट कोई भी लेकर आए, हमे मिलकर पार्टी उम्मीदवार को जिताना है। पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने जनता के लिए कुछ भी नही किया। अब चुनावी साल में भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। अब उसे किसानों की कर्ज माफी याद आई है। वर्तमान समय मे सड़क, बिजली, पानी जैसे मुद्दों से आमजन त्रस्त है। उन्होंने टिकट की बात दोहराते हुए कहा कि टिकट का फैसला हाईकमान के हाथ मे है। जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के खोखले वादों से अब जनता ऊब चुकी है। प्रदेश में हुए उप चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुचाने की बात कही। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ओमाराम मेघवाल ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुचाने की बात कही। सिणधरी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह पादरू ने कहा कि वर्तमान समय मे सड़क, बिजली, पानी जैसे मुद्दों से आमजन त्रस्त है। महंत निर्मलदास, पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी, भंवरलाल देवासी, यूथ कांग्रेस के लोकसभा सचिव पहाड़सिंह कुण्डल, अणदाराम चौधरी, जिला सचिव मुकनसिंह राजपुरोहित ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्तम राठौड़, महेंद्र टाइगर, सरपंच मंजूदेवी बागरेचा, मालमसिंह मिठौड़ा, बाबूलाल सरगरा, झन्कारमल चौपड़ा मौजूद थे। संचालन मुकनसिंह राजपुरोहित ने किया। निप्र.

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग