3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर शहर में बीस घंटे में पंद्रह घंटे बरसा पानी

शहर पानी-पानी, निकासी का नहीं प्रबंध- निचले इलाकों में पानी का भराव, शहर में गिरा मकान
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

moolaram barme

•

Updated: 30 Jul 2017, 11:58 AM IST

थार में इंद्रदेव मेहरबान होने के बाद बारिश का दौर थम ही नहीं रहा है। शुक्रवार की रात को शुरू हुई बारिश शनिवार को सुबह भी जारी रही। बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी का भराव हो गया।

नगर परिषद ने कई इलाकों में पानी निकासी के लिए जेसीबी मशीन लगाई। जेसीबी से कई कॉलोनियों में पानी रोकने के लिए कार्मिकों ने रेत डालकर पानी रोकने का प्रयास किया, लेकिन शहर के निचले इलाकों में पानी का भराव होने से लोग भगवान से बारिश थमने की प्रार्थना करते नजर आए।

शहर के सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र

-महावीर नगर

-बलदेव नगर

-जाट कॉलोनी

-भार्गव कॉलोनी

-शहीद चौराहा

-सिणधरी रोड

-रामनगर

-गांधी नगर

-शास्त्री नगर

-चामुंडा चौराहा

टपकने लगी है छतें

लगातार हो रही बारिश से कई कॉलोनियों में घरों से छतें टपकने लगी है। इसके साथ ही दीवारों में सीलन आने से करंट का प्रवाह भी हो रहा है।

ऐसे में अब बारिश नहीं थमी तो लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

सड़़कें हो गई छलनी

बारिश के कारण सड़कों से डामर गायब हो गया है। सड़कों पर एक से डेढ़ फीट तक गड्ढ़े हो गए हैं। इसके चलते कई वाहन चालक गिरने से चोटिल हो रहे हैं।

सिणधरी चौराहे के हालत खराब

शहर के सिणधरी चौराहे के हालात सर्वाधिक खराब है। यहां पंद्रह दिन से पानी बह रहा है। बारिश आते ही यह बहाव इतना तेज हो जाता है कि दुपहिया और छोटे वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है।

शनिवार को तो यहां पर शहीद सर्किल से रीको जीएसएस तक सड़क दरिया बन गई, लेकिन यहां पर एहतियात के कोई प्रबंध नजर नहीं आए।

कल्याणपुरा में गिरा मकान

शहर के कल्याणपुरा में शुक्रवार रात को बरसात के दौरान एक खाली मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही की रात के समय मकान गिरने से कोई हादसा नहीं हुआ।

बड़ी खबरें

View All