8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस पर फायरिंग कर तस्कर फरार, एक करोड़ का अवैध डोडा पोस्त व तीन वाहन बरामद

अपराध-सदर थाना क्षेत्र के बलाऊ गांव की सरहद में आधी रात को हुई कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 25 May 2023, 11:31 PM IST

पुलिस पर फायरिंग कर तस्कर फरार, एक करोड़ का अवैध डोडा पोस्त व तीन वाहन बरामद

पुलिस पर फायरिंग कर तस्कर फरार, एक करोड़ का अवैध डोडा पोस्त व तीन वाहन बरामद

बाड़मेर पुलिस ने बुधवार रात सदर थाना क्षेत्र के बलाऊ गांव की सरहद में भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद तीन वाहनों को जब्त किया। बरामद पोस्त का बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रुपए है। तीनों वाहनों में सवार तस्कर पुलिस पर फायरिंग कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहे।

पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खुफिया सूचना मिली कि अवैध डोडा पोस्त से भरे वाहन सदर थाना हल्के के बलाऊ गांव की तरफ आने वाले हैं। इस पर बुधवार रात डीएसटी टीम के एएसआई अमीनखां व सदर थानाधिकारी किशनसिंह चारण के नेतृत्व में बलाऊ की सरहद में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान तीन वाहन आयशर ट्रक, इसूूजू ट्रोला व एक स्कार्पियों गाड़ी आती हुई दिखाई दी। इन वाहनों में सवार तस्करों ने पुलिस की मौजूदगी को देखकर वाहन बाड़मेर की तरफ भगा दिए। इस पर शहर कोतवाल गंगाराम खावा, ग्रामीण थानाधिकारी परबतसिंह, रीको थानाधिकारी चंद्रसिंह भाटी के नेतृत्व में संयुक्त टीमों ने तस्करों का पीछा किया। तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की और वाहनों को भगाते हुए अली का तला बलाऊ की सरहद में वाहन छोड़कर भाग गए।

22 क्विंटल 63 किलो पोस्त बरामद

अली का तला की सरहद में बरामद वाहनों की तलाशी लेने पर इनमें 22 क्विंटल 63 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ, जो बोरों में भरा हुआ था। पुलिस ने तीनों वाहन व पोस्त जब्त किया। तस्करों की तलाश की गई, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पूरा ऑपरेशन रात करीब एक बजे के बाद हुआ।

झारखंड से बलाऊ तक का सफर

डोडा पोस्त से भरे वाहन गुजरात की तरफ से आए। इसके चलते अनुमान है कि झारखंड से यह माल लाया गया, जो बलाऊ में डम्प कर आगे वितरित किया जाना था। पुलिस ने इस मामले में प्रकाश पुत्र रुगाराम निवासी बलाऊ व अन्य को नामजद किया है। प्रकाश पुलिस का वांछित है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। एक मामले में उसका चालान भी हो चुका है।

इनका विशेष सहयोग

पुलिस के इस ऑपरेशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्रपालसिंह व उप अधीक्षक आनंदसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में विशेष शाखा के हैड कांस्टेबल महीपालसिंह, मेहाराम, कांस्टेबल भूपेन्द्रसिंह, शिवरतन, किशोरकुमार, कमांडो दिनेश, मोहनलाल व स्वरूपसिंह का विशेष सहयोग रहा।