5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंक ने पहले दिया नो ड्यूज सर्टिफिकेट, फिर एक रुपया बकाया बता भेजा नोटिस, जानिए पूरी खबर

- ऋण के लिए रहन रखे भूखंड के दस्तावेज नहीं मिले, नोटिस से व्यापारी परेशान, बोले- ऋण चुकता करने पर भी बता दिया कर्जदार  

2 min read
Google source verification
Bank Notice news Barmer

Bank Notice news Barmer

भवानीसिंह राठौड़@बाड़मेर. बैंक से लिया लोन चुका देने के बावजूद कार्मिकों ने एक व्यापारी को बकाया का नोटिस जारी कर दिया। नोटिस की राशि सुन कोई भी हैरान होगा। व्यापारी को लोन का एक रुपया बकाया बताते हुए नोटिस थमा दिया। यह कारनामा बाड़मेर में प्रतापजी की प्रोल स्थित एसबीआई शाखा कार्मिकों का है जहां से व्यापारी ने लोन लिया था। खाता धारक को बैंक ऋण का नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी कर चुका है, इसके बाद भी नोटिस मिलने से व्यापारी परेशान है।

खाताधारक लूणकरण पुत्र मदनलाल के ऋण का खाता अनियमित हो गया था। इसके बाद ऋण वसूली न्यायाधिकरण जयपुर की ओर से ऋणी से बकाया भुगतान एक मुश्त जमा करवाने का समझौता हुआ। इसके अनुरूप ऋणी ने 12 लाख 51 रुपए बकाया राशि जमा करा दी। बैंक ने भी 31 जनवरी 2018 को नो ड्यूज सर्टिफिकेट भेज कर खाता शून्य कर दिया। इसके बाद 11 अप्रेल 2018 को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से खाताधारक को 1 रुपए मय ब्याज का कर्जदार बताते हुए नोटिस जारी कर दिया।

नहीं मिल रहे जमीन के दस्तावेज

खाताधारक ने ऋण के लिए भूखण्ड रहन रख दस्तावेज बैंक में जमा करवाए थे। ऋण राशि जमा होने के बाद भी दस्तावेज नहीं दिए जा रहे हैं। खाताधारक कागजात के लिए बैंक के चक्कर काट रहा है। लेकिन उसे कोई जबाव नहीं मिल रहा है।


बकाया राशि भर दी, फिर भी बनाया कर्जदार

बैंक की बकाया राशि जमा करवा दी, नो ड्यूज भी मिल गया। इसके बावजूद मुझे कर्जदार बताते हुए नोटिस जारी कर दिया। ऋण के लिए दिए दस्तावेज नहीं मिल रहे हैं। परेशान हो गया हूं।- लूणकरण, खाताधारक

गलती से जारी हो गया नोटिस

बकाया का नोटिस गलती से जारी हो गया है। उसका ऋण खाता क्लोज है। दस्तावेज जयपुर के ऋण वसूली न्यायाधिकरण में जमा हैं। पत्र लिखा है। जल्द ही दस्तावेज मिल जाएंगे।- कमलेश बैरवा, शाखा प्रबंधक, एसबीआई प्रतापजी की प्रोल