6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच साल उम्मीद में बीत गए, फिर भी नहीं मिटी समस्याएं

-वार्ड में लम्बे समय से नहीं हो रहा समस्याओं का समाधान-वार्ड 21 से 24 के हालात

3 min read
Google source verification
Five years have passed in hope, Not solve problems

Five years have passed in hope, Not solve problems

बाड़मेर. निकाय चुनाव नजदीक आने के साथ वार्ड वासी समस्याओं के समाधान को लेकर चिंतित है। उनका कहना है कि पांच साल में उम्मीद थी कि समस्याओं का हल होगा। वार्ड में सुविधाएं बढ़ेंगी। लेकिन ऐसा कुछ खास नहीं हुआ।

पत्रिका टीम ने गुरुवार को शहर के वार्ड 21 से 24 तक जायजा लेते हुए लोगों की समस्याएं जानी। वार्ड वासियों ने बताया कि पांच वर्षों से समस्या के समाप्त होने का इंतजार करते रहे। अब फि र से निकाय चुनाव सिर पर आ गए है लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई है।

वार्ड 21
वार्ड नगर परिषद के सभापति का है। इस वार्ड में आवारा पशुओं की समस्या है। डंपिंग स्टेशन से समय पर कचरा नहीं उठाने के कारण मोहल्लेवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

छोटी गलियों में सफाई कार्मिक नहीं जाने के कारण गलियों में नालियां कचरे से भरी हुई है। कल्याणपुरा मार्ग नंबर 4 में लम्बे समय से स्पीड ब्रेकर की मांग कर रहे है, लेकिन लोगों की मांग अभी तक पूरी नहीं हुई। यहां समस्याओं का अंबार है।

पार्षद की गली

इस गली के पार्षद लूणकरण बोथरा है। पार्षद का आवास अन्य वार्ड में है। जहां पर अच्छी व्यवस्थाएं है।

बोले लोग

हादसे की आशंका
वाहनों के तेज आवागमन से हरदम हादसे की आशंका लगी रहती है। स्पीड़ ब्रेकर की मांग कई बार की, सुनवाई नहीं हुई।

संतोष सैन

कचरा नहीं उठाते
तंग गलियों में सफ ाई नहीं होती है। कई दिनों तक कचरा नहीं उठाया जाता है। गंभीर समस्या है।

रूखमणी

वार्ड 22
इस वार्ड में हेमराज की गली सहित आसपास की गलियों में लम्बे समय से सफ ाई नहीं हुई। सफ ाईकर्मी समय पर कचरा नहीं उठाते है। यहां भी आवारा पशुओं की समस्या है। वार्ड में कुछ विद्युत पोल पर रोड लाइटें बंद है। खत्रियों के वास की कुछ गलियों में समय पर जलापूर्ति नहीं होने के कारण भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

पार्षद की गली

इस वार्ड की पार्षद सरोज देवी खत्री है। इनके आवास के पास अच्छी व्यवस्था मिली है।

बोले लोग

सुनवाई नहीं
गली में नालियां कचरे से भरी है। सफ ाई व्यवस्था बदहाल है। जिम्मेदार सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

संजु देवी

प्रतिदिन सफाई होनी चाहिए
नालियों व गलियों की प्रतिदिन सफाई होनी चाहिए। जिससे मोहल्लेवासियों को राहत मिले।

हेमलता

वार्ड 23

यहां सरकारी स्कूल के आसपास की गलियों में रोड व नालियां टूटी हुई है। कचरा पात्र भरनेे के बाद समय पर नहीं उठाने के कारण उस पर आवारा पशु मंडराते रहते हैं। गुरुद्वारा व आसपास की गलियों में सफ ाई व्यवस्था बदहाल है। यहां कुछ गलियों में नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

पार्षद की गली

इस वार्ड के पार्षद गंगाविशन अग्रवाल है। इनके आवास के पास अच्छी व्यवस्था है।

बोले लोग

सड़कें बदहाल

पांच वर्ष तक सड़कें टूटी हुई ही रही। अब काम शुरू करवाया हैं। सफ ाई व्यवस्था की हालत खराब है।

भंवरसिंह

स्थिति खराब

वार्ड में रोड लाइटें, सफ ाई व्यवस्था सहित कई समस्या है। पांच वर्षों में उल्लेखनीय कोई काम नहीं हुआ।

कुणाल केवलानी

वार्ड 24

इस वार्ड की अधिकांश गलियों में नालियां कचरे से भरी मिली। यहां गलियों में आवारा पशु विचरण करते मिले। विद्युत डीपी के पास कचरा फैला होने के कारण हरदम करंट की आशंका लगी रहती है। कब्रिस्तान के पास छोटी गलियों में सफाई कार्मिक नहीं जाने के कारण लोगों को स्वयं सफाई करनी पड़ती है।

पार्षद की गली

इस वार्ड की पार्षद नर्बदा सोनी है। इनके आवास के पास किसी प्रकार की समस्या नजर नहीं आई।

तंग गलियों में सफाई नहीं

गलियों में सफाई कर्मी नहीं आने के कारण स्वयं सफाई करनी पड़ती है।सबसे बड़ी समस्या है।

सलमा

पानी की समस्या

मोहल्ले में नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को महंगे दामों में पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते हैं।
इलमदीन


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग