17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीजन में पहली बार…बादल व कोहरे के साथ उत्तरी हवाओं से थार में आया ठार, रात का पारा 9.7 डिग्री

सीजन में पहली बार हल्का कोहरा छाया रहा। जिले में बादलों की आवाजाही रही।

less than 1 minute read
Google source verification

थार में मौसम में बड़े बदलाव के चलते गुरुवार को सीजन में पहली बार हल्का कोहरा छाया रहा। जिले में बादलों की आवाजाही रही। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद अब सर्दी के तेवर और तेज होंगे। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 25.4 व न्यूनतम 9.7 डिग्री रेकार्ड हुआ।

कोहरे के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही

बाड़मेर में सुबह से ही हल्का कोहरे के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही रही। इसके चलते सूर्योदय के बाद भी लोग सर्दी में ठिठुरते दिखे। दोपहर में आसमान साफ हो गया। इसके बाद चली तेज हवा से दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री की कमी आई। वहीं रात में भी उत्तरी हवा के जोर से दो दिनों तक 10-11 डिग्री के बीच चल रहे पारे ने 2 डिग्री का गोता लगाया और दहाई से नीचे पहुंच गया।

पारे की कैसी रहेगी चाल

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि न्यूनतम और अधिकतम तामपान में दो-तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। हालांकि अभी शीतलहर का अलर्ट नहीं है। लेकिन हवा शीतलहर जैसी ही चल रही है।

दिन में होने लगी गलन

अब दिन में भी गलन महसूस हो रही है। सर्द हवा की जकड़न बढ़ती जा रही है। रात-दिन 24 घंटे सर्द हवा चल रही है। जिससे सर्दी का जोर बढ़ा है। लोग बचाव के लिए जतन कर रहे हैं।