9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वन सम्पदा: घटता जा रहा लकड़ी का कारोबार, अवैध में फल-फूल रहा धंधा

-वन विभाग की लकड़ी व्यापार योजना का राजस्व घटा-जलाऊ और इमारती लकड़ी के उत्पादन में आ रही कमी-पिछले दो-तीन सालों में लाखों क्विंटल घट गई लकडिय़ां

2 min read
Google source verification
वन सम्पदा: घटता जा रहा लकड़ी का कारोबार, अवैध में फल-फूल रहा धंधा

वन सम्पदा: घटता जा रहा लकड़ी का कारोबार, अवैध में फल-फूल रहा धंधा

राजस्थान की वन सम्पदा समृद्ध रही है। लकड़ी का उत्पादन लाखों क्विंटल में होता है। करीब 4-5 साल पहले तक वन से प्राप्त जलाऊ और इमारती लकड़ी का राजस्व काफी अधिक होता था, पिछले दो सालों में इसमें करीब 50 फीसदी की गिरावट आई है। वन विभाग के लकड़ी से मिलने वाला राजस्व कम हो रहा है। दूसरी तरफ अवैध लकड़ी का धंधा बढ़ता जा रहा है। हजारों-लाखों क्विंटल लकड़ी अवैध रूप से परिवहन करते हुए औद्योगिक इकाइयों तक पहुंचाई जा रही है।
वन विभाग को वन क्षेत्रों में विदोहन से जलाऊ व इमारती लकड़ी प्राप्त होती है। लकड़ी जिस क्षेत्र से प्राप्त की जाती है, उसी क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्य भी वन विभाग की ओर से किया जाता है। जिससे वन व पर्यावरण सुंतलन बना रहे। वन विभाग की ओर से लकड़ी का विदोहन किया जाता है। विभाग की ओर से सूखी और गिरी लकड़ी का विदोहन करवाया जाता है। वन के अलावा इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र में विभाग की योजनाओं से भी लकड़ी प्राप्त की जाती है।
कम हो गया उत्पादन
वन विभाग के दो साल पूर्व के आंकड़े से स्पष्ट है कि लकड़ी का कुल उत्पादन करीब
8 लाख क्विंटल प्रतिवर्ष होता था। जो पिछले दो वित्तीय वर्ष में घटकर करीब 4 लाख क्विंटल पर आ गया है। इसके चलते राजस्व में भी कमी आई है।
अवैध लकड़ी का कारोबार जोरों पर
सरकारी क्षेत्र में लकड़ी का कारोबार कम होता जा रहा है। वहीं अवैध लकड़ी का धंधा बढ़ता जा रहा है। बाड़मेर के बालोतरा में अवैध लकड़ी धड़ल्ले से लाई जा रही है। करीब 20-25 ट्रक अवैध लकड़ी बालोतरा की औद्योगिक इकाइयों में पहुंचाई जा रही है। विभाग और पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाती है। फिर भी अवैध लकड़ी का काला कारोबार बढ़ता जा रहा है। बालोतरा में सिरोही और जालोर से बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी औद्योगिक इकाइयों में पहुंच रही है।
यह बोले अधिकारी
क्षेत्रीय वन अधिकारी माखनलाल शर्मा ने बताया कि एक माह पहले मैने कार्यभार ग्रहण किया है। अभी बाहर हूं, बालोतरा आकर ही रेकार्ड देखकर विभाग की अवैध लकड़ी के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में बता सकता हूं।
वन विभाग : लकड़ी व्यापार योजना
वर्ष ....इमारती.... जलाऊ....कुल.... राजस्व
2011-12 ....1.64 ....2.86 ....4.50.... 2107.47
2012-13 ....1.60 ....2.89 ....4.49 .... 1880.62
2013-14 ....3.86 ....4.00 ....7.86 ....2484.50
2014-15 ....4.88 ....4.42 ....9.30 ....2676.14
2015-16 ....2.57 .... 5.72 ....8.29 ....2766.18
2016-17 ....4.05 ....3.85 ....7.90 ....2143.40
2017-18 ....3.97 ....4.72 ....8.69 ....2659.85
2018-19 ....2.89 ....4.88 ....7.77 ....2969.29
2019-20 ....1.66 ....3.25 ....4.91 ....1797.80
2020-21 ....1.44 ....3.17 ....4.61 ....1430.44
(स्रोत वन विभाग... लकड़ी उत्पादन लाख क्विंटल व राजस्व लाखों में)

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग