
Girls face blooms when the get Bicycle
बाड़मेर. नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम के तहत इन दिनों सभी राजकीय विद्यालयों में छात्राओं को साइकिलें दी जा रही है। इन साइकिलों को पाकर छात्राओं के चेहरे ख़ुशी से खिल उठते है। जिले भर के कई विद्यालयों में छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई है। राउमावि कपूरड़ी में रविवार को कक्षा 9 की बालिकाओं को सरपंच अनीता कंवर के मुख्य आतिथ्य, प्रधानाचार्य रश्मिकांत महेता की अध्यक्षता एवं अनिल सूद, विरेश, डी. के. सिंह, कुलदीपसिंह, राघवेंद्रसिंह के विशिष्ठ आतिथ्य में नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई।
सरपंच ने बालिका शिक्षा को आगे बढ़ाने देने की बात कही। वहीं अन्य अतिथियों ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राएं प्रोत्साहित होंगी और उनका पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा। साथ ही उनके घर से स्कूल की दूरी आसानी से तय हो जाएगी। इस मौके देवराज चौधरी, रेखा चौधरी, गोरखाराम चौधरी, प्रदीपकुमार जोशी, सोहनलाल गौड़, योगेश जोशी, कंचन बालाच, कमला चैधरी, ताराराम गौड़, मंगला दवे, विद्यावती जोशी, नैनाराम पाबड़ा, धुड़ाराम बागंड़वा, देवीसिंह राजपुरोहित आदि मौजूद थे।
यहां भी बांटी साइकिल
चौहटन . निकटवर्ती राआउमावि धारासर में मंगलवार को सरपंच जालूराम धन्दे, प्रधानाचार्य दुर्गाराम सोनी के आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में 50 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल दी गई।
रामसर . राउमावि सज्जन का पार में सरपंच हसीना बानो, निरीक्षक मुरारीलाल व प्रधानाचार्य धीरज 8 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।
धोरीमन्ना . राउमावि बूठ जैतमाल में संसदीय सचिव लादूराम बिश्नोई के मुख्य आतिथ्य में 50 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई। बिश्नोई ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
गुड़ामालानी . राआउमावि रतनपुरा में मंगलवार को सरपंच चमू देवी, ओमप्रकाश चौधरी व प्रधानाचार्य विजयलाल के आतिथ्य में कक्षा 9 की छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल दी गई।
नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम के तहत इन दिनों सभी राजकीय विद्यालयों में छात्राओं को साइकिलें दी जा रही है। इन साइकिलों को पाकर छात्राओं के चेहरे ख़ुशी से खिल उठते है। जिले भर के कई विद्यालयों में छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई है।
Published on:
20 Dec 2017 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
