2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकरी पालन लाभदायक व्यवसाय, युवावर्ग योजना का उठाएं लाभ

- केवीके गुड़ामालानी में बकरी पालन प्रशिक्षण का शुभारम्भ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 12 Oct 2021, 12:41 AM IST

बकरी पालन लाभदायक व्यवसाय, युवावर्ग योजना का उठाएं लाभ

बकरी पालन लाभदायक व्यवसाय, युवावर्ग योजना का उठाएं लाभ

बाड़मेर. कृषि विज्ञान केन्द्र गुड़ामालानी की ओर से आर्या परियोजना के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय बकरीपालन प्रशिक्षण का शुभारभ समारोह आयोजित किया गया। केन्द्र प्रभारी डॉ. प्रदीप पगारिया ने इस दौरान कहा कि बकरी पालन एक लाभदायक व्यापार है।

इसके माध्यम से अच्छा खासा लाभ कमाया जा सकता है और कृषि के साथ बहुत आसानी से किया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति कुछ सरल प्रक्रियाओं की सहायता से कार्य शुरू कर सकता है। उन्होंने कहा कि किसान ज्यादा से ज्यादा कृषि विज्ञान केन्द्र से जुडक़र वैज्ञानिकों से तकनीकी सलाह प्राप्त करें जिससे कि वे फसलों में होने वालें विभिन्न रोगों पर नियंत्रण आसानी से कर सकें।

डॉ. हरि दयाल चौधरी ने बकरी पालन के फायदों की जानकारी दी। डॉ. रावताराम ने बताया कि ग्रामीण युवाओं में इस तरह के कौशल विकास से उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

गंगाराम माली ने कहा किडेयरी, बकरीपालन, नर्सरी प्रबंधन, मुर्गीपालन, मूल्य संवद्र्धन, एएफपीओ, आय जनित गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। तुरफानखान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़