4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेयजल संकट से परेशान ग्रामीण बैठे धरने पर, राजस्वमंत्री ने दिया आश्वासन, हड़ताल खत्म

- अराबा के बाशिंदों ने जताया रोष
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 30 May 2018, 10:22 PM IST

पेयजल संकट से परेशान ग्रामीण बैठे धरने पर, राजस्वमंत्री ने दिया आश्वासन, हड़ताल खत्म

पेयजल संकट से परेशान ग्रामीण बैठे धरने पर, राजस्वमंत्री ने दिया आश्वासन, हड़ताल खत्म

कल्याणपुर पत्रिका. कस्बे के खेल मैदान में अराबा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों पेयजल किल्लत को लेकर धरना दिया।
अराबा ग्राम पंचायत क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत होने के साथ यहां अधिक पशुधन है। गांव अराबा को उम्मेदसागर -धवा- कल्याणपुर- समदड़ी पेयजल योजना से जोड़ा हुआ है, लेकिन लम्बी दूरी एवं तकनीकी गड़बड़ी के कारण गांव में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे परेशान ग्रामीणों ने धरना दिया। उन्होंने मंगलवार को होने वाले न्याय आपके द्वार शिविर के बहिष्कार की चेतावनी दी। जानकारी पर राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, उपखण्ड अधिकारी भागीरथराम चौधरी, तहसीलदार सुरेन्द्रकुमार कच्छवाह धरना स्थल पर पहुंचे और समझाइश की। मंत्री व अधिकारियों को जानकारी देते हुए पंचायत समिति सदस्य गुमानसिंह राजपुरोहित, सरपंच नरपतसिंह, बाबूसिंह भोपा, गोरधनसिंह, दूदाराम पटेल, गोरधनराम, डूंगरदास, उदयसिंह करणोत ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। राजस्व मंत्री चौधरी ने जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल से वार्ता कर जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने धरना हटाया।

ग्रामीणों ने दिया धरना, कहा-खनन कार्य रुकवाएं

- देवडा में ग्रेनाइट खनन के दौरान ब्लास्ट से हो रही परेशानी


समदड़ी पत्रिका.

देवड़ा गांव की पहाडिय़ों में स्थित प्राचीन जगतम्बा मंदिर के पास में चल रहे ग्रेनाइट खनन में ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में धरना दिया गया। ज्ञात रहे कि तेज विस्फोट पर गत दिनों पत्थर उछल कर मंदिर परिसर तक पहुंचे थे। वार्डपंच चतरसिंह व ग्रामीणों ने तहसीलदार से कार्रवाई करने की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध में धरना दिया गया । जिला कलक्टर को ज्ञापन भेज बताया कि खनन कार्य में तेज विस्फोट सामग्री का प्रयोग करने से मंदिर परिसर को नुकसान होने की आशंका के साथ श्रद्धालुओं में भय है । उन्होंने इसकी जांच कर खनन कार्य रुकवाने की मांग की। निसं

07- कल्याणपुर के कस्बे खेल मैदान में धरने पर बैठे लोगों से समझाइश करते अधिकारी व जनप्रतिनिधि।