बाड़मेर. बाड़मेर शहर में शाम को हल्की बरसात से सड़कें भीग गई। इससे गर्मी से काफी राहत मिली। इस बीच मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक बरसात के साथ तेज हवा की आशंका जताई है। साथ ही 23 अगस्त को बाड़मेर जिले में कहीं-कहीं भारी बरसात की चेतावनी जारी की है।
शहर में पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही रही। कई बार घटाएं आई, लेकिन बरसी नहीं। दोपहर बाद अचानक कई क्षेत्रों में हल्की बरसात हुई। जिससे सड़कें भीग गई।
कल हो सकती है भारी बरसात
मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों सहित बाड़मेर में भी रविवार को भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। तेज गर्जना के साथ पॉकेट में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।