
अस्पताल में पर्याप्त दवाइयां तो बाहर की लिखना गंभीर बात- विधायक-
बाड़मेर. बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में डेंगू समेत अन्य मौसमी बीमारियों के बढ़ते मरीजों को देखते हुए हॉस्पिटल का दौरा किया।
इस दौरान शिशु रोग वार्ड में कुछ मरीजों की ओर से बाहर की दवाई लिखने की शिकायत को गंभीरता से लिया और मौके पर ही यूनिट इंचार्ज को बुलाकर फटकार लगाई और कहा कि दवाई हॉस्पिटल में पर्याप्त मात्रा में है उसके बावजूद बाहर की महंगी दवाई लिखना गंभीर विषय है, इसको कतई स्वीकार नही किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत आमजन को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही है जिससे आमजन को फायदा हो रहा है तो फिर बाहर से दवाइयां क्यों मंगवाई जा रही है।
विधायक जैन ने हॉस्पिटल में सभी लेबोरेट्रीज का निरीक्षण कर प्रतिदिन होने वाली जांचों की जानकारी ली। सीबीसी मशीन नई खरीदने की बात सामने आई जिस पर जिला कलक्टर के साथ बैठक में विधायक निधि से नवीन मशीन खरीदने का निर्णय किया गया।
विधायक ने बताया कि डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ी तो हाईस्कूल में डॉम हॉस्पिटल में भर्ती किया जाएगा।जैन ने बताया कि बढ़ते मरीजों के मध्यनजर जिला चिकित्सालय में 50 सीएचए व लैब टेक्नीशियन का पदस्थापन किया जाएगा।
Published on:
20 Oct 2021, 12:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.