
HPCL On Pachpadra Refinery Fire Incident
राजस्थान के सपनों के प्रोजेक्ट 'पचपदरा रिफाइनरी' में 20 अप्रैल को हुई अग्नि दुर्घटना ने पूरे देश को चौंका दिया था। घटना के बाद से चले कयासों और जांच के दौर के बाद अब इस मेगा प्रोजेक्ट की कमान संभाल रही कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने सोशल मीडिया के जरिए अपना आधिकारिक पक्ष साझा किया है। एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) ने न केवल आग लगने की 'इनसाइड स्टोरी' बताई है, बल्कि उन आशंकाओं पर भी विराम लगा दिया है जिनमें प्रोजेक्ट के लंबे समय तक अटकने की बात कही जा रही थी।
HPCL द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, दुर्घटना की विस्तृत जांच की गई है। प्रारंभिक आकलन में जो बातें सामने आई थीं, अब उनकी पुष्टि हो गई है:
रिफाइनरी प्रशासन ने साफ किया है कि नुकसान का आकलन करने के बाद पुनर्स्थापन (Restoration) का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।
अग्निकांड के बावजूद कंपनी ने उत्पादन की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। HPCL के अनुसार:
HPCL ने अपने बयान में परिचालन सुरक्षा (Operational Safety) और सुदृढ़ आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। कंपनी का दावा है कि वे उद्योग के सर्वोच्च मानकों का पालन कर रहे हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए 'प्रेशर गेज' जैसे संवेदनशील पॉइंट्स की सुरक्षा और बढ़ा दी जाएगी।
Updated on:
26 Apr 2026 09:45 am
Published on:
26 Apr 2026 09:45 am
