8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मादक पदार्थो की तस्करी के साथ बढ़ रहे अवैध हथियार, जानिए पूरी खबर

- पंचायतीराज चुनाव नजदीक, पुलिस हुई अलर्ट, तस्कर रखते है अवैध हथियार, मध्यप्रदेश से पहुंच रहे है अवैध हथियार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

bhawani singh

•

Updated: 28 Oct 2020, 7:22 PM IST

Barmer police news

Barmer police news

बाड़मेर.
थार में मादक पदार्थो की तस्करी के साथ अब हथियार मध्यप्रदेश से बाड़मेर तक पहुंच रहे है। अपराधी अब चोरी, लूट, अपहरण और अन्य वारदातों को अंजाम देने के दौरान हथियार साथ रखने लगे है। इसके चलते अवैध हथियार बढ़ते जा रहे है। अब पंचायतीराज चुनाव नजदीक है, कहीं अवैध हथियार भारी न पड़ जाए। हालांकि बाड़मेर पुलिस ने हथियार व मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।
आसानी से मिल जाते है हथियार
पत्रिका पड़ताल में सामने आया है कि बाड़मेर जिले मे मामूली रकम पर आसानी से हथियार मिल जाते है। वहीं मादक पदार्था की तस्करी में लिप्त तस्करों के पास कई तरह के हथियार होने की संभावना है। पुलिस अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों से अवैध बरामद करती है, लेकिन हथियार पहुंचाने वालों तक पहुंच नहीं पहुंच पा रही है।
सबसे ज्यादा देशी कट्टे
अवैध हथियारों की बरामदगी भी लगातार हो रही है। इनमें सबसे अधिक देशी कट्टे जब्त किए जा रहे हैं। पुलिस से मिले जानकारी सामने आया है कि अंधिकाश अपराधी देशी कट्टों का प्रयोग करते है।
- अभियान चला रहे है,
मादक पदार्थो की तस्करी व अवैध हथियार की कार्रवाई के लिए बाड़मेर पुलिस विशेष अभियान चला रही है। साथ ही सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि आम्र्स एक्ट को लेकर कार्रवाई करें। लगातार कार्रवाई कर रहे है। - आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर
---
केस.1
चौहटन थाना पुलिस ने एक दिन पहले हत्या व लूट के मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो लोडेड अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त है।
केस.2
सदर थाना क्षेत्र के जाखड़ों की ढाणी में 10 अक्टूबर को सरपंच चुनाव सम्पन्न होने के बाद हवाई फायर करने की वारदात हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार अवैध हथियार बरामद किया।
केस.3
धोरीमन्ना पुलिस ने तीन माह पहले कार्रवाई करते हुए अवैध तीन पिस्टल बरामद की गई। यह पिस्टल मध्यप्रदेश से लाना स्वीकार किया। दो आरोपी मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त है।
---