
In AlamSaria 6-year-olds to swine flu
धोरीमन्ना (बाड़मेर). ग्राम पंचायत उड़ासर के राजस्व गांव आलमसरिया निवासी एक छह साल के मासूम को स्वाइन फ्लू की पुष्टी हुई है। उसका जोधपुर में इलाज चल रहा है, वहीं घर में तीन अन्य जनों को भी बुखार आ रहा है।
जानकारी के अनुसार पूराराम के छह वर्षीय बेटे नींबाराम को पिछले तीन-चार दिन से हल्का बुखार व खांसी की शिकायत थी।
परिजन उसे जोधपुर अस्पताल ले गए। वहां जांच के दौरान स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। परिजन का कहना है कि उनके परिवार में ही कुछ दिन पूर्व शादी समारोह था। संभवतया इस दौरान मासूम स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया। साथ ही परिवार के तीन अन्य सदस्यों को बुखार आ रहा है। उन्होंने उड़ासर अस्पताल से ही उपचार ले रखा है।
ये भी पढ़े...
खेत में अनाधिकृत प्रवेश कर पट्टियां तोड़ी
गिड़ा. क्षेत्र के खोखसर पश्चिम निवासी एक जने ने शुक्रवार को दो भाइयों के खिलाफ उसके खेत में अनाधिकृत प्रवेश कर तारबंदी की पट्टियां तोडऩे व मारपीट का मामला दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार मूलाराम पुत्र कानाराम जाट निवासी खोखसर पश्चिम ने कोर्ट के माध्यम से परिवाद पेश कर के बताया कि उसका खातेदारी खेत सरहद खोखसर में स्थित है।
उसके चारों ओर तारबंदी की हुई है। इसे भगाराम व हुकमाराम पुत्र पदमाराम जाट निवासी खोखसर पश्चिम ने छींणों को तोड़़ दिया तथा उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
बिजली कनेक्शन दिलवाने की मांग
शिव. स्वामी का गांव ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने डिस्कॉम के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंप विद्युत कनेक्शन दिलवाने की मांग की। ग्रामीण अल्फा खान ने बताया कि ग्राम पंचायत के आंंतरा, सुजारियों की ढाणी, मतुओं की ढाणी, कालीजाल, काने का गांव सहित विभिन्न ढाणियों में विद्युतीकरण के लिए 5 वर्ष पूर्व 354 आवेदन किए थे।
लेकिन अभी तक गांव को विद्युतीकरण से नहीं जोड़ा गया है। इस संबंध में कई बार डिस्कॉम के अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करवाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने ज्ञापन में जल्द बिजली कनेक्शन दिलावाने की मांग की।
Published on:
22 Dec 2018 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
