
Inauguration of RLP's office
आरएलपी के कार्यालय का उद्घाटन
बाड़मेर पत्रिका
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी कार्यालय का उद्घाटन शहर की कृषि उपज मण्डी के सामने रीको रोड पर शुक्रवार को एसीएसटी एकता मंच के अध्यक्ष उदाराम मेघवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान पार्टी के प्रभारी गजेन्द्र चौधरी ने कहा कि आरएलपी पार्टी जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
इस दौरान किसान नेता यूआर बेनीवाल , सुरताराम मेघवाल, सरपंच आसुराम बैरड, पूर्व सरपंच उम्मेदाराम बेनीवाल, पार्षद बांकाराम सियाग, सरपंच खींयाराम, धनाऊ सरपंच संघ अध्यक्ष दौलाराम नेहरा मौजूद रहे।
भाजपा लाई गुजरात का पन्ना प्रमुख, कांग्रेस का जोर एक वोट नहीं छूटे
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . भाजपा और कांग्रेस ने बूथ जीतो चुनाव जीतो की तर्ज पर कार्य करना शुरू कर दिया है। भाजपा यहां गुजरात का फार्मूला पन्ना प्रमुख पर कार्य करने लगी है तो कांग्रेस गांव से पलायन कर गए एक-एक वोटर्स से संपर्क साध रही है। सोशल मीडिया नेटवर्क पर दोनों ही दलों का जोर चल रहा है।
कांग्रेस
हर बूथ पर 10 से 15
बूथ स्तर के कार्यकर्ता को प्रवासी यथा मजदूर, व्यापारी और अन्य से संपर्क करने की जिम्मेदारी
मेरा बूथ, मेरा गौरव के तहत बूथ स्तर पर करवाया गया प्रशिक्षण
बूथ से जिला स्तर का एक ब्राडकास्ट ग्रुप जिसमें सूचनाओं का आदान-प्रदान
भाजपा वोटर्स की जानकारी और उनको जोडऩे का भी प्रयास
कौनसे संगठन को जिम्मेदारी
- कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमान करेंगे। युवक कांगे्रस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआइ और सेवादल सभी को जिम्मेदारी
नया कार्य
सोशल मीडिया पर सक्रियता कार्यकर्ताओं के लिए दिलचस्प हो गई है। इसमें वे नए ग्रुप के साथ जल्दी जुड़ रहे है लेकिन दूसरी ओर हर सूची से प्रवासियों को जोडऩे का जिम्मा और उसकी जानकारी प्रतिदिन उपलब्ध करवाना झुंझालाट दे रहा है। इसमें कई कार्यकर्ता आनाकानी कर रहे है।
भाजपा
बूथ मजबूत करने के साथ ही पन्ना प्रमुख का फार्मूला लाया है। इसमें मतदाता सूची के एक पेज पर दर्ज नाम में से एक को अध्यक्ष बनाया गया है जो पेज में दर्ज नामों के वोटर्स से संपर्क कर उनको मतदान केन्द्र तक लाने की जिम्मेदारी लेगा।
एक बूथ पर 21-21 कार्यकर्ताओं को चुना गयाा है।
21 कार्यकर्ताओं में सोशल इंजीनियरिंग फार्मूले के तहत जाति-वर्ग अनुसार बुजुर्ग युवा जोड़े गए है।
युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं की पूरी टीम बूथ पर अलग से होगी
बूथ अध्यक्षों की विधानसभा अनुसार करवाई गई ट्रेनिंग
कौनसे संगठन को जिम्मेदारी
भाजपा,भाजयुमो और महिला मोर्चा को दी जिम्मेदारी। अन्य सहयोगी संगठन भी शामिल।
नया काम
पन्ना प्रमुख क कार्य एकदम नया है। इसमें एक पेज पर से एक कार्यकर्ता को तलाशना और उसको जिम्मेदार बनाना
कांगे्रस का ही जो बूथ है वहां कार्यकर्ता नहीं मिलने पर पड़ौसी बूथ को जिम्मेदारी दी है। उस बूथ के लिए दखल मुश्किल हो रहा है
सोशल मीडिया पर सक्रियता के साथ ही प्रचार-प्रसार में आने वाली टिप्पणियों से झुंझलाहट
Updated on:
10 Nov 2018 10:54 am
Published on:
09 Nov 2018 09:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
