6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय संस्कृति को विश्व में सम्मान के साथ देखा जाता है-नंदलाल जोशी

बाड़मेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाड़मेर नगर परिवार का दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन शिव धाम रातानाडा में किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नंदलाल जोशी ने समाज में त्योहारों को मनाने के महत्व बताते हुए कहा समाज में उत्साह का वातावरण निर्मित होता है।

less than 1 minute read
Google source verification
दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन

बाड़मेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाड़मेर नगर परिवार का दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन शिव धाम रातानाडा में किया गया।

भारतीय संस्कृति को विश्व में सम्मान व श्रद्धा के साथ देखा जाता है-नंदलाल जोशी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाड़मेर नगर परिवार का दीपावली पर स्नेह मिलन का आयोजन
बाड़मेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाड़मेर नगर परिवार का दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन शिव धाम रातानाडा में किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नंदलाल जोशी ने समाज में त्योहारों को मनाने के महत्व बताते हुए कहा समाज में उत्साह का वातावरण निर्मित होता है। भगवान राम के रावण वध के बाद अयोध्या लौटने पर नगरवासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दीपावली भारत के अतिरिक्त 35 अन्य देशों में मनाई जाती है। भारतीय संस्कृति को विश्व में सम्मान व श्रद्धा के साथ देखा जाता है। विश्व के कई देशों के नागरिक इस सनातन संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे है। हम सबको सब प्रकार के भेद भुलाकर त्योहारों को आपसी प्रेमभाव से मनाना चाहिए। इससे परिवार व समाज में संस्कारों का निर्माण होता है तथा भावी पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति का ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को सप्ताह में एक बार एक साथ अवश्य बैठना चाहिए। वर्तमान समय में हिंदू समाज को जातिगत मतभेद भुलाकर एक समरस समाज का निर्माण करना होगा। उन्होंने सामाजिक सद्भाव एवं समृद्ध समाज की संकल्पना सभी के समक्ष रखी। इससे पूर्व कार्यक्रम में परिवारों के मध्य अंताक्षरी तथा बच्चों के लिए खेलों का आयोजन किया गया। स्नेह मिलन पर आयोजित भोज में 150 परिवारों के 300 से अधिक सदस्यों ने सामुहिक भोज का आनंद लिया। इस अवसर पर बाड़मेर जिले के सह जिला संघचालक मनोहर लाल बंसल, बाड़मेर जिला प्रचारक तरुण कुमार, बाड़मेर नगर व जिला कार्यकारिणी सहित संघ के कई दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग