28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस महिला आईपीएस ने संभाला पुलिस अधीक्षक का पदभार, ये बताई पहली प्राथमिकता

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
महिला आईपीएस ने संभाला पुलिस अधीक्षक का पदभार

इस महिला आईपीएस ने संभाला पुलिस अधीक्षक का पदभार, ये बताई पहली प्राथमिकता

बाड़मेर
पुलिस अधीक्षक पद पर बुधवार को आइपीएस राशि डोगरा डूडी ने पदभार ग्रहण किया। डोगरा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बाड़मेर में कानून व्यवस्था के साथ अपराध पर नियंत्रण करना पहली प्राथमिकता रहेगी। कमजोर वर्ग व महिलाओं के मामले में जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन के सहयोग के साथ सुझाव भी लेगी।

बॉर्डर जिले के सवाल पर कहा कि मेरी इससे पहले पोस्टिग गंगानगर में थी, वह भी जिला बॉर्डर से जुड़ा है, बॉर्डर सुरक्षा के नियम तय है। उन्होंने बताया कि जिले का भ्रमण किया जाएगा। साथ ही बॉर्डर सुरक्षा में तैनात बीएसएफ व इंटेलिजेंस के अधिकारियों के साथ बैठक करूंगी। उन्होंने कहा कि यहां क्राइम का कैसा पैटन है, उसको समझकर अपराध पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके बाद एसपी ने कार्यालय की शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान एएसपी कैलाशदान रतनु, डिप्टी विजयसिंह चारण, भंवरलाल सीरवी, अपराध शाखा प्रभारी बुद्धाराम विश्रोई, कोतवाल हरीश राठौड़, सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।