वारदात के लगभग ढाई घंटे बाद भाडखा की सरहद में अपहृत युवक रणवीरसिंह को अपहृर्ताओं के कब्जे से छुड़ा लिया। अपहरण करने वाले हिन्दूसिंह पुत्र रेवंतसिंह, रामसिंह पुत्र होतीसिंह, किशनसिंह पुत्र धर्मसिंह सभी निवासी को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी कानसिंह पुत्र जगमालसिंह, गुमानसिंह पुत्र लखसिंह निवासी महाबार फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आपसी रंजिश के चलते यह वाकया हुआ। पीड़ित के परिजनों ने देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दी।
अस्पताल में भर्ती करवाया