8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए 2009 में कांगे्रस ने हॉटसीट बाड़मेर से किसे लड़ाया चुनाव और कौन था भाजपा का चेहरा?

लोकसभा चुनावों से पहले विधानसभा का नया परिसीमन हो गया थ। बाउ़मेर जैसलमेर लोकसभा सीअ से सिवाना की सुरक्षित सीट को साधारण कर दिया और नए परिसीमन में चौहटन(एससी) सुरक्षित सीट हुई। बायतु को न या विधानसभा क्षेत्र बनाया गया। इधर जैसलमेर से पोकरण नया विधानसभा क्षेत्र बना लेकिन लोकसभा में पोकरण को जोधपुर में मिला लिया।

2 min read
Google source verification

xr:d:DAFL_BGRlWk:7654,j:1047491952067521847,t:23100509

लोकसभा 2009- विधानसभा में परीसीमन,बदली लोकसभा की भी तस्वीर

कर्नल सोनाराम चौधरी की 2004 की लोकसभा में हार हुुई। 2008 में नया विधानसभा क्षेत्र बायतु बना तो कर्नल ने यहां से विधायक का चुनाव लड़ा और जीत गए। अब 2009 के चुनावों में लोकसभा के लिए कांग्रेस ने हरीश चौधरी को उतार लिया। युवा हरीश चौधरी 2006 की बाढ़ के बाद बाड़मेर आ गए थे। जोधपुर छात्रसघ की राजनीति के बाद युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष थे और यहां बाड़मेर से टिकट मिली और मानवेन्द्रसिंह को हराकर जीते।

आठ विधानसभा बाड़मेर में रही

लोकसभा चुनावों से पहले विधानसभा का नया परिसीमन हो गया थ। बाउ़मेर जैसलमेर लोकसभा सीअ से सिवाना की सुरक्षित सीट को साधारण कर दिया और नए परिसीमन में चौहटन(एससी) सुरक्षित सीट हुई। बायतु को न या विधानसभा क्षेत्र बनाया गया। इधर जैसलमेर से पोकरण नया विधानसभा क्षेत्र बना लेकिन लोकसभा में पोकरण को जोधपुर में मिला लिया। कुल मिलाकर बाड़मेर, गुड़ामालानी, शिव, चौैहटन, बायतु, पचपदरा, सिवाना और जैसलमेर आठ विधानसभा बाड़मेर में रही।

हरीश चौधरी ने 1 लाख 19 हजार 106 मतों से पराजित किया

लोकसभा क्षेत्र के कुल 14 लाख 41 हजार 456 में से 7 लाख 86 हजार 516 लोगों ने मतदान किया। मतदान का प्रतिशत 54.6 रहा। मतदान में 7 लाख 84 हजार 997 मान्य वोट रहे। कांग्रेस के हरीश चौधरी और भाजपा के मानवेन्द्रसिंह के बीच में सीधा मुकाबला था। मानवेन्द्रङ्क्षसह का यह तीसरा चुनाव था। इससे पहले वे 1999 में हारे और 2004 में रिकार्ड मतों से जीत चुके थे। इस चुनाव में गणित बदल गया और नए चेहरे हरीश चौधरी ने उन्हें 1 लाख 19 हजार 106 मतों से पराजित किया।

यह रहा वोटों का गणित

प्रत्याशी पार्टी प्राप्त मत प्रतिशत
हरीश चौधरी कांग्रेस 416497 53
मानवेन्द्रङ्क्षसह भाजपा 297391 37.8
पोपटराम निर्दलीय 18806 2.4
महेन्द्र व्यास निर्दलीय 18320 2.3
लक्ष्मणसिंह निर्दलीय 13478 1.7
मानाराम सारण निर्दलीय 13365 1.7

राणामल निर्दलीय 7342 0.9