25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में क्षत्रिय युवक संघ प्रमुख बोले- एेसा उदाहरण राजस्थान में कहीं नहीं सुना, जानिए पूरी खबर

-कारेली नाडी सफाई करने वाली टीम का अभिनंदन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

bhawani singh

•

Updated: 2 Feb 2018, 8:55 PM IST

Barmer news

Barmer News

बाड़मेर. कारेली की सफाई कर उसे नया रूप जिस तरह दिया है, ऐसा उदाहरण राजस्थान में कहीं न देखा और ना ही सुना। यह बात क्षत्रिय युवक संघ के प्रमुख भगवानसिंह रोलसाहबसर ने गु्रप फॉर पीपल व कारेली नाडी सरंक्षण समिति के तत्वावधान में आयोजित अभिनन्दन समारोह में शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि पैसा सबके पास होता है पर जनहित में उसका सदुपयोग हितार्थ व्यक्ति ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति कर्म से बड़ा होता है।

जिला कलक्टर शिव प्रसाद नकाते ने कहा कि कारेली नाडी का मुद्दा जब मेरे सामने आया उस वक्त ही तय कर लिया था कि इस कार्य को अंजाम तक पहुंचना है। भामाशाह नवल किशोर गोदारा ने इसमें पूर्ण सहयोग दिया। नाडी सौन्दर्यीकरण का कार्य आगामी तीन माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। गु्रप अध्यक्ष आजादसिंह राठौड़ ने कहा कि जिला प्रशासन और अधिकारियों के कई बार छोटे-छोटे निर्णय आमजन के लिए महत्वपूर्ण साबित होते हैं। ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कारेली नाडी को मीठे पानी की पाइप लाइन से जोडऩे का आग्रह किया।

स्वच्छता प्रभारी गौरव सिंह, दीपक गुप्ता, एसआई भगवानदास और महिला जमादार को ग्रामीणों व रोलसाहबसर की ओर से अभिनन्दन पत्र और यथार्थ गीता भेंट की गई। इस मौके पर माधोसिंह दांता, पूर्व कमांडेंट जोर सिंह, दुर्जन सिंह गुडिसर, हरिसिंह राठौड़, मोती सिंह मारुडी, पूर्व जिला परिषद सदस्य रिड़मलसिंह दांता, पूर्व पार्षद भवानी सिंह शेखावत, भेरू सिंह फुलवारिया, सांगसिंह लुणु, नेपालसिंह तिबनियार, संजय बोहरा, संजय शर्मा, रमेश सिंह इन्दा, महेश पनपालिया, नरेंद्र खत्री, रघुवीर सिंह तामलोर, लूणकरण नाहटा सहित कई जने मौजूद रहे। संचालन केडी चारण व पार्षद रतनलाल बोहरा ने आभार व्यक्त किया।

महिला शक्ति ने सराहा
कारेली नाडी के नेक कार्य की सराहना करने महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। ग्रुप की महिला विंग की संयोजिका ज्योति पनपालिया, डॉ.राधा रामावत, शोभा गौड़, गरिमा सिंह जुगतावत ने महिला जमादार का सम्मान किया।

पत्रिका ने दिया था विचार
कारेली नाडी सफाई को लेकर पत्रिका ने अभियान चलाया था। समाचारों में बताया था कि एक दिन में नाडी की सफाई की जा सकती है। इस विचार से प्रेरित होते हुए प्रशासन आगे आया और भामाशाह व अन्य सभी के सहयोग से कारेली नाडी ऐसी बन गई कि अब यहां सुबह-शाम भ्रमण किया जा सकता है।