6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather: प्रति-चक्रवाती तंत्र का असर, राजस्थान में प्रचंड रूप दिखाएगी गर्मी, चलेगी लू, 8-9-10 मार्च के लिए आया बड़ा अलर्ट

IMD Anti-Cyclonic System: राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेज तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। खासकर बाड़मेर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने 8 से 10 मार्च के बीच तेज गर्मी और लू जैसे हालात बनने का अलर्ट जारी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Summer Weather

फोटो: पत्रिका

March Weather Alert: पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में इस बार गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च के शुरुआती हफ्ते में ही यहां मई जैसी तपिश का अहसास होने लगा है।

8-9-10 मार्च के लिए आया अलर्ट

मौसम केंद्र के अनुमान के मुताबिक 8 से 10 मार्च के बीच बाड़मेर में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

गौर करने वाली बात यह है कि न्यूनतम तापमान भी अब 20 डिग्री के स्तर को छूने लगा है, जिससे रातों की ठंडक भी धीरे-धीरे गायब हो रही है।

बाड़मेर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रहा। हवा में सापेक्ष आर्द्रता घटकर मात्र 13 प्रतिशत रह गई है, जिसके कारण शुष्क हवाएं चल रही हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति लू जैसे हालात पैदा कर सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बाड़मेर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ने की आशंका है।

प्रति-चक्रवाती तंत्र का असर: थमेगी नहीं गर्मी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में गुजरात और उससे सटे अरब सागर के ऊपर एक प्रति-चक्रवाती तंत्र विकसित हो गया है। इस मौसमी बदलाव के चलते आगामी एक सप्ताह तक बाड़मेर सहित पूरे संभाग में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है।