
Lack of speed breaker, fear of accidents
विद्यालयों के आगे स्पीड ब्रेकर का अभाव, हादसों की आशंका से परिजन चिंतित
पाटोदी. क्षेत्र में सड़कों के किनारे स्थित विद्यालयों के आगे स्पीड ब्रेकर का अभाव हर दिन हादसों को निमंत्रण दे रहा है। तेज गति से भागते वाहनों पर हादसा होने का डर अभिभावकों को सताता है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के संकेत बोर्ड नहीं लगाने व स्पीड ब्रेकर नहीं बनाने से ग्रामीणों में रोष है।
पाटोदी -पचपदरा , पाटोदी - नवतला , नवोडा बेरा- सिमरखिया, पाटोदी -चिलानाडी, पाटोदी - सांगरानाडी आदि कई ग्रामीण मार्गों पर मात्र दस फीट दूरी पर विद्यालय है। सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। इनके तेज गति से गुजरने पर हर समय हादसा होने का डर शिक्षकों, छात्रों, ग्रामीणों व अभिभावकों को सताता है। हर दिन हादसे होते-होते बचते हैं। इस पर इन मार्गों पर विद्यालय के समीप स्पीड ब्रेकर बनाने, संकेत बोर्ड लगाने की जरूरत व मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे हैं।
Published on:
30 Jul 2019 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
