6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सब्सिडी और सस्ते के चक्कर में सरकार को लाखों की चपत

जिम्मेदार विभाग नहीं दे रहा ध्यान
2 min read
Google source verification
सब्सिडी और सस्ते के चक्कर में सरकार को लाखों की चपत

सब्सिडी और सस्ते के चक्कर में सरकार को लाखों की चपत


-

बालोतरा.

शहर, क्षेत्र में व्यवसायिक कार्यों में हर दिन घरेलू गैस सिलेण्ड्र्स का उपयोग किया जा रहा है। जिम्मेदार विभाग के कार्रवाई नहीं करने से कारोबारियों की मौज बन पड़ी है। नियमानुसार कारोबारियों को व्यावसायिक गैस सिलेण्डर का उपयोग करना होता है, लेकिन वे सस्ते और सब्सिडी मिलने के चक्कर में घरेलू गैस सिलेण्डर का ही उपयोग करते हैं। इससे हर दिन सरकार को लाखों रुपए की चपत लग रही है।
आम आदमी को कम कीमत में गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाने को लेकर सरकार घरेलू गैस सिलेण्डर पर अनुदान देती है। घरेलू गैस कनेक्शन के सिलेण्डर का घरेलू कार्य में ही उपयोग करने का प्रावधान है, लेकिन शहर व क्षेत्र में जगह जगह नियमों की धज्जियां उड़ रही है। कारोबारी व्यावसायिक गैस सिलेण्डर की जगह घरेलू सिलेण्डर का उपयोग कर रहे हैं, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे हर दिन बड़े स्तर पर घरेलू गैस सिलेण्डर दुरुपयोग हो रहा है।

लाखों रुपए की लग रही चपत- शहर, क्षेत्र में चाय थड़ी, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, नाश्ता हाउस, मिठाई कारोबारी बड़ी संख्या में हैं। अधिकांश जने घरेलू गैस सिलेण्ड्र्सं का उपयोग करते हैं। घरेलू गैस सिलेण्डर की कीमत करीब 901 है। इस पर सरकार 388 रुपए अनुदान देती है। ऐसे में उपभोक्ता को 513 रुपए में गैस सिलेण्डर मिलता है। व्यावसायिक गैस सिलेण्डर की कीमत 1563 रुपए है। प्रतिदिन बालोतरा में सैकड़ों घरेलू गैस सिलेण्डर व्यावसायिक कार्यों में उपयोग में लिए जाते हैं। क्षेत्र में इससे दुगूनी संख्या में घरेलू गैस सिलेण्डर व्यावसायिक उपयोग में किए जाते हंै। इससे हर दिन सरकार को लाखों रुपए की चपत लगती है, लेकिन इनकी रोकथाम व दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम अधिकारी आंखें मंूद बैठे हैं।गौरतलब है कि बालोतरा में पग-पग पर घरेलू गैस सिलेण्डर का दुरुपयोग हो रहा है। इसको लेकर हर विभाग और लोगों को खबर भी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही।