11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंच रहे नेता, रिफाइनरी शुभाम्भ समारोह को न्योता

- शहर में रैली निकाली, रंगोलियां बनाई

2 min read
Google source verification
पचपदरा रिफाइनरी स्थल पर अधिकारियों से चर्चा करते मंत्री

पचपदरा रिफाइनरी स्थल पर अधिकारियों से चर्चा करते मंत्री


बालोतरा.

भाजपा, भाजयुमो पदाधिकारियों ने शनिवार को शहर व क्षेत्र मेें सघन दौराकर व ग्रामीणों को पीले चावल बांट प्रधानमंत्री के रिफाइनरी शुभारम्भ कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण दिया। शहर में भाजयुमो की ओर से रैली निकाल व भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रंगोली बनाकर लोगों को आमंत्रित किया गया।
भाजयुमो की ओर से नगर में वाहन रैली निकाली गई। उपाध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, तिलोक माली, भाजयुमो प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत ने इसे हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। भगतसिंह सभा स्थल से रवाना हुई रैली मुख्य मार्गों से गुजरी। मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नरपत माली, भाजयुमो महामंत्री उमेश सोनी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांतिलाल राजपुरोहित जसोल, जिला प्रवक्ता राजेशपुरी आदि ने नेहरू कॉलोनी, रबारियो का टांका, जेरला रोड गोगाजी मंदिर , गांधीपुरा आदि में लोगों को पीले चावल बांटें। नगर में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी राजपुरोहित के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रमुख मार्गों पर आकर्षक रंगोलिया बनाई। इस दौरान लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इसमें शामिल होने को कहा। गोविंदसिंह कालूडी, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष हितेश पटेल, दिनेश सिंह राजपुरोहित, पार्षद दुर्गादेवी सोनी,सुनीता अग्रवाल ने भी आमजन को कार्यक्रम की जानकारी दी। शिवसेना, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का न्योता आमजन का दिया। पूर्व सभापति महेश बी चौहान, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री गणपतलाल मेहरा,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष रामचंद्र डांगी ने वार्ड 35, भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक गणपत बांठिया,मांगीलाल, गोल सरपंच चोखाराम, जोगाराम, रईसदान चारण ने दूदवा, गोल ,खट्टू, भिमरलाई, विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, महिला उपाध्यक्ष उषादेवी चौहान, सुशीला सालेचा, मंत्री बबीता अग्रवाल,दुर्गादेवी सोनी ने भी रिफाइनरी शुभारम्भ कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री भवानीसिंह टापरा आदि ने क्षेत्र के गांवों में लोगों को पीले चावल बांट आंमत्रित किया।

समदड़ी ञ्च पत्रिका. भाजपा मण्डल अध्यक्ष चम्पालाल जैन, महामन्त्री रामसिंह करनोत, भाजपा चिकित्सा प्रकाष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टीकमसिंह राजपुरोहित, हरिसिंह, जबरसिंह, कैलाश गर्ग, मेहराम विश्रोई, जेठूसिंह, सुजाराम भाटी ने क्षेत्र के अनेक गांवों में जनसम्पर्क कर कार्यक्रम की जानकारी दी। नि.स.
पाटोदी.

कस्बे में भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को वाहन रैली निकाली। मुख्य मार्गों से गुजरते हुए आमजन को प्रधानमंत्री कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण दिया।
कल्याणपुर पत्रिका.कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह उमरलाई, राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड सदस्य उम्मेदसिंह अराबा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुल्तानसिंह राजपुरोहित, महामंत्री दौलाराम कुआं, महामंत्री राजुसिंह भाटी, अराबा सरपंच नरपतसिंह राजपुरोहित, सरवड़ी सरपंच प्रकाश सैन, मूल की ढ़ाणी सरपंच ओमाराम पटेल, पंचायत समिति सदस्य अनिल जैन ने अराबा चौहान, भगाणियों की ढ़ाणी, कोरणा, गंगावास, मण्डली, देवरिया, चारलाई कलां, मूल की ढाणी में पीले चावल बांट कार्यक्रम में शामिल होने का लोगों को न्योता दिया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग