13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘एक हेलिकॉप्टर दिलाने की कृपा करें’, कलक्टर टीना डाबी के सामने परिवादी ने रखी अजीबोगरीब मांग; जानें पूरा माजरा

बाड़मेर जिले के सेड़वा में रात्रि चौपाल जनसुनवाई में एक परिवादी ने टीना डाबी से हेलीकॉप्टर दिलाने की मांग रखी।

2 min read
Google source verification
barmer news

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर में एक परिवादी ने कलक्टर टीना डाबी के सामने अजीबोगरीब मांग रखी है। जिले के सेड़वा में मंगलवार को रात्रि चौपाल जनसुनवाई में पहुंचे मांगीलाल नाम के युवक ने टीना डाबी से हेलीकॉप्टर दिलाने की मांग रखी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, मांगीलाल ने एक व्यक्ति पर खेत में जाने के रास्ते में अतिक्रमण का आरोप लगाया और कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की मांग की। मांगीलाल का कहना है कि जब तक रास्ता नहीं खुलता है तब तक आने-जाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जाए। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने परिवेदनाएं गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए है।

कलक्टर को लिखा पत्र

पीड़ित परिवादी मांगीलाल ने कलक्टर टीना डाबी को पत्र भी लिखा। जिसमें उसने लिखा कि 'मैं ग्राम जोरापुरा (बाधा) का निवासी हूं। घर तक आने-जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। मेरी फसल खेत में पड़ी है तथा फसल को साफ करने के लिए कोई साधन आने का रास्ता नहीं है। हमें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : प्यार में भरतपुर की सविता बनी ललित: 15 लाख में करवाया जेंडर चेंज, पति-पत्नी की तरह रह रहे

'अध्यापक ने किया अतिक्रमण'

मेरे द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय फुलासर से खगाशेणि डईयाली की ढाणी तक पैमाइस के समय से रास्ता कराया है। मेरे द्वारा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर खुलवाने का आदेश करवाया था। इस रास्ते को खोलने के लिए पुलिस ने रास्ता खुलवाया। लेकिन इसी रास्ते पर अध्यापक खेराजराम पुत्र कानाराम PTI ने अतिक्रमण कर लिया है, तथा रास्ते की भूमि पर जीरा बो दिया है।

मुझे घर से बाहर आने-जाने के लिए एक हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की जायें क्योंकि मौके पर रास्ता नही बन्द होने के कारण साधन नही आ पा रहे है, एक मात्र हेलिकॉप्टर दिलाने की कृपा करें।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

शिवशक्ति जसदेर धाम में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़ बाड़मेर। शहर के शिवशक्ति जसदेर धाम में महाशिवरात्रि और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा का वाचन करते हुए पांचवे दिन साध्वी सत्यसिद्धा गिरी ने श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण अमोघ फलदायी है। यह जन्म जन्मांतर के पापों का नाश करता है। मोक्ष, ज्ञान, सुख और समृद्धि प्रदान करता है। श्रद्धापूर्वक कथा सुनने से असाध्य रोग, संतानहीनता और भाग्यहीनता दूर हो जाती है। यह मन को शुद्ध करती है, भक्ति भाव बढ़ाती है और साधक को शिवलोक प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। शिव तत्व की व्याख्या करते बताया कि हिंदू दर्शन, विशेषकर शैव मत में शिव तत्व परम चेतना, शुद्ध ऊर्जा और निराकार ईश्वर का मूल सिद्धांत है। यह समय, स्थान तथा पंचतत्वों से परे है और सृजन विनाश का आधार है। शिव तत्व हर प्राणी में व्याप्त निर्गुण आत्मा है, जो शाश्वत आनंद और अहं चेतना का स्वरूप है। रामपुरी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर का नाम जप और सद्कर्मों के मार्ग पर चलकर ही जीवन का उद्धार संभव है। उन्होंने सभी भक्तों से महाशिवपुराण कथा का श्रवण करने का आह्वान किया तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। 15 फरवरी शिवरात्रि को रुद्राभिषेक, मूर्तियां प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य रात्रि जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक कालु सिंह गंगासरा, कुंभाराम कुम्भवाणी, रणवीर सिंह राठौड सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड ने बताया कि पांचवें दिन की कथा के दौरान स्वामी प्रतापपुरी महाराज के शिष्य रामपुरी महाराज, सावल पुरी, बलदेव पुरी महाराज तारातरा, जेठपुरी महाराज, हुकमपुरी महाराज, नरेंद्र पुरी और संतोष पुरी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। कथा में दीपक कडवासरा, कैलाश कोटडिया, पवन ऐचरा, अर्जुन सिंह महेचा, पदम सिंह भियाड, नारायण सिंह गोगादेव, पृथ्वीसिंह महेचा, भुरसिंह दोहट, लूणाराम माली, दीपक माली, कालु माली, उगम सिंह सोलंकी, मोहन लाल माली, रमेश कुमार शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, धनश्याम जागिड, दुर्गाराम राव