5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहीद कुम्भाराम समूचे देश के गौरव – महेंद्र चौधरी

माधासर में अमर शहीद कुम्भाराम के स्मारक का हुआ उद्घाटन

2 min read
Google source verification
शहीद कुम्भाराम समूचे देश के गौरव - महेंद्र चौधरी

शहीद कुम्भाराम समूचे देश के गौरव - महेंद्र चौधरी

बाड़मेर
1971 के भारत-पाक युद्ध में अपने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद कुंभाराम समूचे देश के गौरव हैं, 1971 के युद्ध में मात्र 20 साल की उम्र में अपनी शहादत देने वाले कुंभाराम के गांव में 50 वीं वर्षगांठ पर स्मारक का उद्घाटन होना काबिले तारीफ है ।

इससे यहां की नौजवान पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का जागरण होगा। उक्त उद्गार जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने थार के वीर संस्थान की प्रेरणा से शहीद परिवार द्वारा निर्मित माधासर स्थित अमर शहीद कुंभाराम के स्मारक उद्घाटन पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए ।

आयोजन समिति के वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि 1971 के युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद कुंभाराम के स्मारक का भव्य उद्घाटन किया गया ,इस अवसर पर बोलते हुए थार के वीर संस्थान के संरक्षक रावत त्रिभुवन सिंह ने कहा कि 1971 के ऐतिहासिक युद्ध में बाड़मेर के 10 वीर सपूतों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था उसमें से आठ बायतु की धरती के जन्मे थे लेकिन हमारी विडंबना है कि 50 वर्ष बाद भी शहीद परिवारों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए अति शीघ्र सहित परिवारों के लिए मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह किया ।
इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल की 13 वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट रविंद्र सिंह राठौर ने कहा कि शहीद कुंभाराम के जीवन से यहां की नौजवान पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए मात्र 20 साल की अल्पायु में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कुंभाराम के परिवार के प्रति हमारा कर्तव्य बनता है कि हम समय-समय पर ऐसे वीर सपूतों के परिवारों का मनोबल बढ़ाते रहें ।

उन्होंने युवा पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा अर्धसेना में जाकर अपना कैरियर निर्माण करने का आह्वान किया ।
दौरान प्रोफेसर पांचाराम चौधरी ,एनसीसी अधिकारी कैप्टन आदर्श किशोर जाणी ,थार के वीर संस्थान के संयोजक रघुवीरसिंह तामलोर ,चेतन सियाग ,छात्रा पंकज चौधरी और भावेश सियाग ने भी सम्बोधित किया ।
इस दौरान थार के वीर संस्थान के संयोजक रघुवीरसिंह तामलोर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को शहीद के नाम पर विद्यालय के नामकरण शहीद के घर तक सड़क पहुंचाने और शहीद की प्रतिमा के लिए सरकार की तरफ से अनुदान की मांग की ।


शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

स्मारक उद्घाटन के अवसर पर बायतु प्रधान सिमरथाराम बेनीवाल ,उपखण्ड अधिकारी जगदीश सिंह ,पुलिस उप अधीक्षक जग्गुराम ,गिड़ा प्रधान प्रतिनिधि रामरख लेघा ,सिणधरी प्रधान प्रतिनिधि पूनमाराम जाणी ,तहसीलदार इमरान खान ,विकास अधिकारी अमित कुमार और जिला परिषद सदस्य खेराजराम हुडा ने शहीद नाथूसिंह थुम्बली ,शहीद नारायणराम काकड़ नोसर ,शहीद देवाराम बायतु पनजी ,शहीद दीपाराम संतरा ,शहीद नारायण राम हालोनी के परिजनों का सम्मान किया गया।
इस दौरान गोमाराम ,भगाराम ,भूराराम , आसुराम,पन्नाराम ,घमडाराम ,प्रवीण ,डूंगरराम सहित आसपास के सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
कार्यक्रम का संचालन ताजाराम बांगड़वा ने किया और आभार रणछोड़ दास ने व्यक्त किया ।