8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर

विधायक की मां बोली: मैं मां हूं, बेटे का दर्द जानती हूं

विधायक की मां बोली: मैं मां हूं, बेटे का दर्द जानती हूंबालोतरा जिला बनाने की घोषणा नहीं होने से विधायक परिवार व क्षेत्र में छाई मायूसीजब भी नए जिले बनेंगे, तब बालोतरा पहले नंबर होगाबालोतरा। प्रदेश सरकार के गुरुवार को प्रस्तुत बजट को लेकर आमजन की तरह ही पचपदरा विधायक के परिजन बड़ी उम्मीद लगाए बैठे थे।

Google source verification

विधायक की मां बोली: मैं मां हूं, बेटे का दर्द जानती हूं
बालोतरा जिला बनाने की घोषणा नहीं होने से विधायक परिवार व क्षेत्र में छाई मायूसी
जब भी नए जिले बनेंगे, तब बालोतरा पहले नंबर होगा
बालोतरा। प्रदेश सरकार के गुरुवार को प्रस्तुत बजट को लेकर आमजन की तरह ही पचपदरा विधायक के परिजन बड़ी उम्मीद लगाए बैठे थे। बालोतरा को जिला बनाने की घोषणा के शुभ समाचार जानने को लेकर वे अधिक उत्सुक थे। विधायक पुत्र के बालोतरा को जिला बनाने की मांग को लेकर एक वर्ष से नंगे पांव घूमने को लेकर उनकी मां बहुत अधिक उत्सुक थी। सरकार के जिला नहीं बनाने को लेकर घोषणा नहीं करने पर वह व परिवार सदस्य मायूस हो गए।

बालोतरा में पचपदरा विधायक निवास पर रोजमर्रा की तरह महिलाएं घर का कामकाज कर रही थी। विधायक मदन प्रजापत के पिता जेठाराम प्रजापत जो अस्वस्थ हैं, सोफे पर बैठे हुए पोते के साथ परिवार, रिश्तेदारी के साथ बालोतरा को जिला बनाने की घोषणा के इंतजार को लेकर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान मकान से बाहर आई उनकी माता लेहरो देवी से संवाददाता से पूछा, बालोतरा जिला को लेकर क्या समाचार है। वे बोली घोषणा सुनने को लेकर उनके कान तरस गए हैं। पिछले एक वर्ष से बेटा नंगे पांव घूम रहा है। मैं मां हूं। उसका दर्द समझ सकती हूं। वे लंबे समय से इस घोषणा की बाट जो रही है। विधायक के बुजुर्ग पिता भी पोते के साथ जिला बनाने की घोषणा को लेकर चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री के बजट पढ़ने के एक घंटे तक इसे लेकर कोई घोषणा नहीं करने पर बुजुर्ग पिता ने पोते से कहा धैर्य रख। अभी कई घंटे बजट भाषण चलेगा। इस पर जिला बनाने को लेकर घोषणा होगी। लेकिन बजट भाषण तक इसे लेकर कोई घोषणा नहीं होने पर परिवार के सदस्यों सहित विधानसभा क्षेत्र के लोगों में मायूसी छा गई। बहुत से जनों ने बजट की घोषणाओं को सराहा। लेकिन जिले को लेकर कोई घोषणा नहीं होने पर दबे शब्दों में निराशा व्यक्त की। लेकिन उन्होंने आशा नहीं छोड़ी। आशवान्वित होते हुए कहा कि बालोतरा जिला जरूर बनेगा। उन्हें पूरा विश्वास है। कुछ समय बाद इसकी घोषणा होगी।