केन्द्र सरकार की ओर से नए कृषि कानून वापस लेने के बाद राजस्थान विधानसभा में भी कानून वापस लेने संबंधी संशोधन विधेयक लाया गया, जो विधानसभा ने पारित कर दिया। विधानसभा से पारित होकर संशोधित बिल सितम्बर, 2022 में राज्यपाल के पास पहुंचा, लेकिन इस पर अभी तक राज्यपाल के हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। ऐसे में राजस्थान में नए कृषि कानून वापस नहीं हो पाए हैं।