जल जीवन मिशन में 20 हजार करोड़ के गड़बड़ी वाले टेंडरों के आरोपों से घिरा जलदाय विभाग का झूठ पकड़ा गया है। इस प्रोजेक्ट में एक हजार करोड़ लागत के टेंडर हासिल करने वाली गणपति ट्यूबवेल कंपनी और श्रीश्याम ट्यूबवेल कंपनी ने इरकॉन इंटरनेशनल कंपनी का जो अनुभव व पूर्णता प्रमाण पत्र लगाया था, वह फर्जी है। खुद इरकॉन इंटरनेशनल कंपनी ने इसका खुलासा किया है।