
MR vaccine for each child
प्रत्येक बच्चे के लगे एमआर टीका
-टीकाकरण व जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बाड़मेर. राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय भाडख़ा में सोमवार को मिजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. प्रीत मोहिन्दर सिंह ने कहा कि अभियान की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब प्रत्येक 9 माह से 15 वर्ष के बच्चे के टीका लगे। केयर्न के सीपी राजवात ने कहा कि अभियान में एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने कहा कि सभी लोगों को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना होगा। कार्यक्रम को स्वास्थ्य विभाग के सचिन भार्गव, अपूर्वा, राकेश भाटी, महावीर जैन, जितेश डोलिया, सोनाराम ने सम्बोधित किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों के टीका लगाया। प्रधानाचार्य किशोरसिंह ने आभार जताया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
कार्यक्रम के दौरान सुर संगम संस्थान के कलाकारों ने लोक गीत, कठपुतली व जादू के माध्यम से बीमारियों से बचने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान नरसिंह बाकोलिया, रजनीकांत शर्मा, राकेश छापरवाल, दलपत आचार्य, सोनू सोनी, दौलतसिंह सहित कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
Published on:
23 Jul 2019, 8:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.