22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर जिले में 3 तहसील एवं 2 उप तहसीलों का नवसृजन

-बाड़मेर ग्रामीण, नोखड़ा एवं कल्याणपुर तहसील-बाटाडू एवं दूदवा होगी उप तहसील

2 min read
Google source verification
barmer tehsil

बाड़मेर जिले में 3 तहसील एवं 2 उप तहसीलों का नवसृजन,बाड़मेर जिले में 3 तहसील एवं 2 उप तहसीलों का नवसृजन,बाड़मेर जिले में 3 तहसील एवं 2 उप तहसीलों का नवसृजन,बाड़मेर जिले में 3 तहसील एवं 2 उप तहसीलों का नवसृजन

बाड़मेर। राज्य सरकार द्वारा बाड़मेर जिले की बाड़मेर तहसील का पुनर्गठन कर नवीन तहसील बाड़मेर ग्रामीण, गुड़ामालानी एवं सिणधरी तहसील का पुनर्गठन करते हुए तहसील नोखड़ा एवं तहसील पचपदरा का पुर्नगठन करते हुए उप तहसील कल्याणपुर को क्रमोन्नत कर तहसील कल्याणपुर का नवसृजन तथा तहसील बायतु का पुनर्गठन/नवसृजन कर उप तहसील बाटाडू एवं उप तहसील जसोल का पुनर्गठन कर नवीन उप तहसील दूदवा का नवसृजन किया गया है।
नवीन तहसील बाड़मेर ग्रामीण का कार्यक्षेत्र
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि नवीन तहसील बाड़मेर ग्रामीण के कार्यक्षेत्र में भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त कवास के पटवार मण्डल कवास, बांदरा, भुरटिया व मूढों की ढाणी, निरीक्षक वृत्त जालीपा के पटवार मण्डल जालीपा, कपूरडी, भाखड़ा व बाड़मेर मगरा, निरीक्षक वृत्त सरली के पटवार मण्डल सरली, सांजटा व खुडासा, निरीक्षक वृत चवा के पटवार मण्डल चवा, आदर्श चवा, सरणू व रावतसर तथा निरीक्षक वृत्त कुड़ला के पटवार मण्डल कुड़ला, शिवकर, बेरीवाला तला व केरलीनाडी हाजाणियों की ढाणी सम्मिलित होंगे।
नवीन तहसील नोखडा का कार्यक्षेत्र
नवीन तहसील नोखडा के कार्यक्षेत्र में भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त नोखड़ा के पटवार मण्डल नोखडा, छोटू, मंगले की बेरी व निम्बलकोट, निरीक्षक वृत्त आडेल के पटवार मण्डल आडेल, खारियाखुर्द, आसूओं की ढाणी व धोलानाडा तथा निरीक्षक वृत्त गोलिया जैतमाल के पटवार मण्डल गोलिया जैतमाल, बाण्ड, राणासर खुर्द व मालपुरा सम्मिलित होंगे।
नवीन क्रमोन्नत तहसील कल्याणपुर का कार्यक्षेत्र
नवीन क्रमोन्नत तहसील कल्याणपुर के कार्यक्षेत्र में भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त कल्याणपुर के पटवार मण्डल कल्याणपुर, ढाणी सांखला, सरवड़ी व कांकराला, निरीक्षक वृत्तमण्डली के पटवार मण्डल मण्डली, नागाणा, गंगावास, बलाउजाटी व थुम्बली, निरीक्षक वृत्तथोब के पटवार मण्डल थोब, नेवरी, कुडी व पटाऊ खुदज़् तथा निरीक्षक वृत्तडोली के पटवार मण्डल डोली, अराबा, ग्वालनाडा, मूल की ढाणी व कोरना सम्मिलित होंगे।
नवीन उप तहसील दूदवा का कार्यक्षेत्र
नवीन उप तहसील दूदवा का नवसृजन किया गया है, जिसके कार्यक्षेत्र में भू अभिलेख वृत्त तिलवाड़ा के पटवार मण्डल सिणली जागीर व तिलवाड़ा, निरीक्षक वृत्त दूदवा के पटवार मण्डल खट्टू, दूदवा, चान्देसरा व गोल तथा निरीक्षक वृत्त साजियाली पदमसिंह का पटवार मण्डल आकडली बक्सीराम सम्मिलित होगा।
नवीन उप तहसील बाटाडू का कार्यक्षेत्र
उप तहसील बाटाडू का नवसृजन किया गया है, जिसमें भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त बाटाडू के पटवार मण्डल बाटाडू, लुनाडा, झाक व खींपर तथा निरीक्षक भीमड़ा के पटवार मण्डल पटवार मण्डल भीमडा, हरखाली, चौखला व छीतर का पार सम्मिलित होंगे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग