
Nine months later talks between India and Pakistan
बाड़मेर.भारतीय सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच त्रैमासिक बैठक नौ माह बाद पाक स्थित खोखरापार के कान्फे्रंस हॉल में हुई। पाकिस्तान की ओर से बैठक में विलंब हुआ है। करीब सात घंटे तक चली बैठक में क्रॉस बोर्डर, जानवरों के इस पार आने जाने, फ्लड लाइट्स सिस्टम, संयुक्त गश्त सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई।
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठ के चलते अभी पश्चिमी सीमा पर भी भारत-पाकिस्तान के संबंधों में खटास है। इस बार गणतंत्र दिवस पर मिठाई का आदान-प्रदान नहीं हुआ। बीएसएफ व रेंजर्स के मध्य मई 2017 में पिछली त्रैमासिक बैठक भारत में हुई थी। इसके बाद पाक रेंजर्स को अगस्त में भारत के साथ बैठक करनी थी लेकिन नौ माह तक पाकिस्तान ने भारत को बुलावा नहीं भेजा। लंबी खामोशी के बाद गुरुवार को हुई बैठक में बीएसएफ के उप महानिरीक्षक आई के मेहता के नेतृत्व में 14 सदस्यीय दल में डीआईजी राजसिंह राठौड़, प्रतुल गौतम एवं सर्वे ऑफ इण्डिया और नाकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सदस्य शामिल हुए। पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से ब्रिगेडियर नादिर हुसैन के नेतृत्व में चौदह सदस्यीय दल रहा।
पाकिस्तान के खोखरापार में भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियो के बीच बैठक हुई। इस बैठक में बीएसएफ और पाक रेंजर्स के अधिकारी शामिल हुए। करीब सात घंटे तक चली इस बैठक में कई मुद्दे उठाए गए। भारत और पाकिस्तान के बीच यह बैठक नौ माह बाद हुई है।बीएसएफ व रेंजर्स के मध्य मई 2017 में पिछली त्रैमासिक बैठक भारत में हुई थी। इसके बाद पाक रेंजर्स को अगस्त में भारत के साथ बैठक करनी थी लेकिन नौ माह तक पाकिस्तान ने भारत को बुलावा नहीं भेजा। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठ के चलते अभी पश्चिमी सीमा पर भी भारत-पाकिस्तान के संबंधों में खटास है। इस बार गणतंत्र दिवस पर मिठाई का आदान-प्रदान नहीं हुआ। लम्बे समय बाद गुरुवार को बैठक में बीएसएफ व पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से अधिकारीयों का डैम शामिल रहा।
Published on:
17 Feb 2018 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
