5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरेराह महिला से मारपीट के आरोपी पति व तांत्रिक चार दिन के रिमांड पर

- अंधविश्वास के चलते टोटे-टोटके कर प्रेत की साया हटाने का मामला - पचपदरा में विवाहिता से की थी मारपीट

2 min read
Google source verification
सरेराह महिला से मारपीट के आरोपी पति व तांत्रिक चार दिन के रिमांड पर

सरेराह महिला से मारपीट के आरोपी पति व तांत्रिक चार दिन के रिमांड पर

बालोतरा (बाड़मेर). पचपदरा कस्बे में महिला से सरेराह चप्पलों व बैल्ट से मारपीट करने वाले पति, तांत्रिक (भोपे) व सहयोगी को न्यायालय ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। उधर, महिला का अस्पताल में उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी।
थानाधिकारी सरोज चौधरी ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने मारपीट के आरोपी पति, तांत्रिक अणदाराम भील व तांत्रिक के सहयोगी मेलाराम को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। अब पुलिस आरोपियों से घटनास्थलों की तस्दीक करेगी। तांत्रिक से लिए गए रुपए व अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास करेगी।

वहीं पचपदरा पुलिस ने शुक्रवार सुबह महिला की बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करवाई। चिकित्सकों ने महिला को उपचार के लिए भर्ती किया और दोपहर बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी।
---

यह था मामला- पचपदरा में 6 मार्च को एक महिला पर अंधविश्वास के चक्कर में प्रेत का साया बताते हुए एक तांत्रिक ने पैदल गांव की परिक्रमा निकालने व देवी के मंदिर में चढ़ावे को कहा। परिजन ने तांत्रिक के कहने पर पचपदरा के निकट मंदिर में बकरा व शराब चढ़ाई। इसके बाद महिला को पैदल गांव की परिक्रमा निकलवानी शुरू की, इस दौरान महिला थकी तो उसके पति ने सरेराह बैल्ट व चप्पल से मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की और उसकी रिपोर्ट पर राजस्थान डायन प्रताडऩा निवारण विधेयक 2015 में प्रकरण दर्ज किया।गौरतलब है कि महिला की तबीयत कुछ दिन से खराब थी। इस पर परिजन भोपा के पास गए, उसने महिला पर किसी प्रेत की साया होने की बात कहते हुए कहा कि इसके लिए उसके बताए अनुसार टोना-टोटका करना होगा। पति ने भी भोपे की बात पर विश्वास करते हुए टोटका किया।