1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर

पैंथर ने किया हमला, दो जने जख्मी, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

बालोतरा जिले में पिछले कुछ दिनों से पैंथर की दहशत है। कुछ दिन पूर्व पैंथर रिफाइनरी में दिखाया दिया था। उस वक्त एक श्रमिक पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद उसके पकड़ने के प्रयास किए लेकिन पकड़ में नहीं आया। अब सात-आठ दिन बाद फिर से पैंथर दिखा है।

Google source verification

रोडवा कला में दिखा पैंथर

बालोतरा जिले के कल्याणपुर उपखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत रोड़वा कला में सोमवार शाम 6 बजे पंचायत भवन के पास पैंथर दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। पैंथर ने दो लोगों पर हमला किया। एक के पैर व दूसरे के हाथ पर चोट लगी। सूचना मिलते ही मण्डली पुलिस पहुंची मौके और लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी। ग्रामीणों ने वनविभाग को सूचना दी। वनविभाग की टीम सिवाना व बालोतरा से रवाना होकर देर रात मौके पर पहुंची। पैंथर का तलाशी अभियान जारी है।