
मानवेंद्र को टिकट, परिहार नही हुए राजी निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
सिणधरी उपखंड मुख्यालय स्थित खेतलाजी मंदिर परिसर में शुक्रवार को कांग्रेस जोधपुर संभाग नव नियुक्त जोनल इंचार्ज व रीको निदेशक सुनील परिहार ने टिकट नही मिलने के बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहले सिवान में बैठक आयोजित कर 48 घंटे का पार्टी को उल्टी मेटम दिया था।48 घंटे पुरे होने बाद शुक्रवार को सिणधरी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 6 नवंबर को निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया। सिणधरी बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी की विभिन्न पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे परिहार ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग को नकार नहीं सकता है। मैं कार्यकर्ताओं की मांग को स्वीकार करता हूं यह आप कार्यकर्ताओं का ही निर्णय है जिसके चलते तब निर्दलीय नामांक दाखिल किया जाएगा।
सीएम गहलोत के नजदीकियों में परिहार
रीको निर्देश सुनील परिहार का टिकट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी को 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया था जो शुक्रवार को पूरा हो गया। उन्होंने कहा- लोगों की जनभावना और सिवाना के जनता के समर्थन से मैं चुनाव लड़ने की घोषणा करता हूं। आप सभी कार्यकर्ता सिवान मुख्यालय पर पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे गौरतलब है कि रीको निर्देशक परिहार सीएम अशोक गहलोत के नजदीकियों में माने जाते हैं पिछले 5 साल से लगातार क्षेत्र में आमजन व कार्यकर्ताओं के कार्य करते हुए नजर आए इसके बाद पार्टी ने मानवेंद्र सिंह को टिकट देकर मैदान में उतार दिया परिहार को टिकट नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं में मायूसी थी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय किया।
Published on:
04 Nov 2023 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
