चेंजमेकर अभियान के बदलाव के नायक ओमप्रकाश काकड़ ने कहा कि अब समय आ गया है कि राजनीति में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का किसी भी सूरत में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम में खेमराज बेनीवाल, रेखाराम महिया, जोगाराम, जितेंद्र कुमार, हेमाराम व छात्रा कांता जाणी ने विचार रखे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिप्रा शाह, सोहन राज परमार, व्याख्याता कन्हैयालाल सारण, ओंकार नारायणसिंह ने अभियान को लेकर विद्यार्थियों को सीख लेने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सोहनराज परमार ने किया।