
धूमधाम से मनाया ईद मिलादुन्नबी पर्व, जुलूस में उमड़े लोग
बालोतरा.
शहर, क्षेत्र में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के अकीदतमंदों ने भाग लिया। एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
नगर के नगीना मस्जिद से सुबह नौ बजे ईद मिलादुन्नबी का जुलूस रवाना हुआ। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। लोग नाते रसूले पाक पढ़ते हुए पैगम्बर मोहम्मद के पैदाईश की खुशियां मना रहे थे। अकीदतमंदो ने खुशी के इस मौके पर सूखे मेवे, शीतल पेय, केक, बिस्टिक आदि नियाज के तौर पर बांटे। मुख्य मार्गों से गुजरता हुआ जुलूस मौलाना अबुल कलाम आजाद स्कूल पहुंचा। यहां पहुंच जुलूस महफीले मिलाद में बदल गया। मौलाना रुखसार आलम ने तिलावते कुराने पाक से कार्यक्रम की शुरुआत की। मौलाना अकबर अली, कारी रोशनदीन, सैय्यद रियाजुद्दीन, कारी एहआन ने नाते रसूले पाक प्रस्तुत की। पेश इमाम जामा मस्जिद मौलाना वसीम अख्तर रिजवी ने नबी के जीवन के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि पैगम्बर इस्लाम ने जो शिक्षाएं दी, उन पर चलो। दुनियां खुद तुम्हारे पीछे चलेगी। अगर इंसानियत व भाईचारा को जिंदा रखना है तो ईमान को मुकमल करो। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से भामाशाहों व मुस्लिम समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का बहुमान किया। मुस्लिम समाज अध्यक्ष सफी मोहम्मद मोयल, उपाध्यक्ष हाजी मो. यासीन, संरक्षक हाजी फकीर मोहम्मद, सचिव मेहबूब सिंधी, राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, पूर्व विधायक मदन प्रजापत, नगर परिषद सभापति रतन खत्री, हाजी अबु मोयला, हाजी रुसमत, अयुब कुरैशी, बाबू मोयला, तैयब अली, हाजी अयुब, हाजी जयालुद्दीन मौजूद थे।
पाटोदी. पाटोदी, केसरपुरा, रिछोली, बडऩावा में ईद मिलादुन्नबी पर्व धूमधाम से मनाया गया। पाटोदी में जामा मस्जिद जुलूस रवाना हुआ। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। ढोल नगाड़ों व गाजे बाजे के साथ आकलशाह दरगाह पहुंचे। इस अवसर पर पचपदरा पुलिस थानाधिकारी नेमाराम चौधरी, शौकिनशाह, मुस्लिम समाज अध्यक्ष अल्लाबक्स तेली, हाजी मांगू खां, नाथूखां मोयला, घेवाराम मेघवाल, मानाराम जीनगर मौजूद थे।
पचपदरा. कस्बे में ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह 9 बजे मुस्लिम समाज के लोग मदरसा परिसर के आगे एकत्रित हुए। नात शरीफ पढ़ी। इसके बाद जूलूस के रूप में मुख्य बाजार होते हुए दरगाह पहुंचे। मदरसा में मौलाना गुलाम मोहम्मद सिद्दिकी की नूरानी तकरीर हुई। इस अवसर पर मुस्लिम समाज अध्यक्ष हाजी गुलाब खान, सचिव बशारत अली , मुनीर अली, रहीम बक्श सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद थे।
Updated on:
22 Nov 2018 01:51 am
Published on:
22 Nov 2018 01:51 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
