बाड़मेर

बाड़मेर-जैसलमेर की जनता को जल्द मिलेगी नई ट्रेन की सौगात- कैलाश चौधरी

बाड़मेर व जैसलमेर की जनता को ट्रेनों को लेकर जल्द से नई सौगातें मिलेगी। इसके लिए पूर्व में रेलवे मंत्री से मुलाकात की थी।

less than 1 minute read
People of Barmer-Jaisalmer will soon get gift of new train

बाड़मेर. बाड़मेर व जैसलमेर की जनता को ट्रेनों को लेकर जल्द से नई सौगातें मिलेगी। इसके लिए पूर्व में रेलवे मंत्री से मुलाकात की थी।

बाड़मेर दौरे पर आए जीएम से भी चर्चा की है। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सोमवार को बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि जीएम से मिलकर मुनाबाव ट्रेन का फेरा बढ़ाने,

जिले में आवश्यकता के अनुसार अंडरब्रिज बनाने, रेलवे की खाली जमीन पर निजी कम्पनियों के सीएसआर मद से पार्क विकसित करने व यशवंतपुरम का फेरा बढ़ाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। उन्होने कहा कि आगामी एक वर्ष में बाड़मेर वासियों को एयरपोर्ट की सुविधा भी मिलेगी।

ये भी पढ़े...

पीडि़त को जल्द मिलना चाहिए न्याय

-जिला बार एसोसिएशन का कार्यक्रम

बाड़मेर. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री डॉ. कैलाश चौधरी ने कहा कि देश में कानूनों की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें क्रियान्वित करने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री चौधरी सोमवार को बाड़मेर जिला बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसी भी केस के फैसले को अधिक समय नहीं लगना चाहिए। जनता को सैद्धांतिक तौर पर न्याय मिलना चाहिए।

उन्होंने सीएए कानून का विरोध करने वालों को महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की नसीहत देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कानून के दायरे में रहकर ही किया जा सकता है, अन्यथा कोई फायदा नहीं है।

Published on:
25 Feb 2020 06:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर