8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में बर्ड फ्लू की आशंका से लोग चिंतित

- देरासर में एक साथ बीस मुर्गियों की मौत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 28 Feb 2021, 8:09 PM IST

बाड़मेर में बर्ड फ्लू की आशंका से लोग चिंतित

बाड़मेर में बर्ड फ्लू की आशंका से लोग चिंतित

रामसर, बाड़मेर. रामसर क्षेत्र के देरासर स्थित रामदिया की बस्ती में मुर्गियों में अज्ञात बीमारी फैलने से सनसनी फैल गई है। लोगों को बर्ड फ्लू की आंशका सता रही है। सप्ताह भर पहले मुर्गियों की मौत होने के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को सूचित किया। उसके उपरांत जिला मुख्यालय से चिकित्सा की टीम देरासर पहुंची और जांच कर लौटी थी। टीम ने मुर्गियों का उपचार कर दवाइयां दी, लेकिन मुर्गियों के मरने का सिलसिला बंद नहीं हुआ। तब से लगातार आए दिन दर्जनों मुर्गियां मर रही है। रविवार को अलग-अलग घरों में करीब 20 मुर्गियां मर गई।
देरासर के कई घरों में देसी मुर्गी पालन हो रहा है। यहां पिछले कुछ दिनों से मुर्गियों के मरने का सिलसिला चल रहा है। देसी मुर्गियां के मरने के कारण मुर्गी पालकों के होश उड़ गए हैं । इनकी आजीविका का एकमात्र साधन मुर्गी पालन ही है। संकट की घड़ी में मुर्गियों में बर्ड फ्लू जैसा रोग फैलना उनके लिए बहुत चिंताजनक है। देरासर की रामदिया बस्ती में मुर्ग-मुॢगयां लार टपक कर मर रहे हैं।
मेरे 30 मुर्गे- मुॢगयां किसी बीमारी से पहले मर चुके हैं। रविवार को 12 मुर्गे खत्म हो गए हैं और 10 अभी बीमार चल रहे हैं। बहुत चिंता सताए जा रही है।- गनी खान, मुर्गीपालक, देरासर
पशुपालन एवं मुर्गीपालन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।-
सुनील पंवार, उपखंड अधिकारी रामसर