31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर से कच्छ तक बिछेगी पाइपलाइन, मिलेगी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल में पादरू की सभा में इसकी घोषणा की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 7 Jul 2025, 7:25 AM IST

barmer news

Photo- Meta AI

जोधपुर, पाली, बालोतरा, जसोल और बिठूजा से निष्कासित हो रहे रासायनिक पानी के लिए अब कच्छ के रण तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल में पादरू की सभा में इसकी घोषणा की है। राजस्थान पत्रिका के अभियान ‘जहरीला पानी हों जड़ से खत्म’ शीर्षक से उठाए मुद्दे पर मुख्यमंत्री के मुहर लगाने से मारवाड़ के टैक्सटाइल्स और स्टील उद्योग में खुशी छाई है।

राजस्थान पत्रिका के अभियान में जोधपुर, पाली, बालोतरा,बिठूजा और जसोल में पर्याप्त ट्रीटमेंट प्लांट नहीं होने से लूणी नदी में पानी छोड़ने की स्थिति का खुलासा किया। साथ ही पत्रिका की ओर से समाधान दिया गया कि इसके लिए ड्रेन का निर्माण हों तो यह पानी कच्छ के रण तक पहुंच सकता है। इस पानी का उपयोग वनीकरण, वानिकी कार्य, छोटे ट्रीटमेंट प्लांट लगाने में भी हों तो लूणी क्षेत्र की प्रदूषण की समस्या का समाधान तो होगा ही साथ ही क्षेत्र के प्रदूषण को कम करने का कारक भी बनेगा।

सीएम ने की थी घोषणा

पादरू गांव में मुख्यमंत्री ने सभा में यह घोषणा करते हुए पत्रिका के अभियान पर मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि जोधपुर, पाली से लेकर कच्छ तक पाइपलाइन बिछाकर प्रदूषित पानी को ले जाने पर काम किया जाएगा। इससे प्रदूषण की समस्या का समाधान होगा।

राजस्थान पत्रिका की ओर से अभियान चलाया गया। इसके लिए पत्रिका को बहुत साधुवाद। लघु उद्योग भारती ने यह प्रस्ताव बनाकर भेजा था। यह व्यापारियों के हित में तो होगा ही इससे क्षेत्र के लोगों की समस्या का भी समाधान होगा।

-शांतिलाल बालड़, प्रदेश अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़