8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना: सैम्पलिंग बढ़ाई, अब रोज 500 नमूनों की जांच

-बाड़मेर और बालोतरा में सबसे ज्यादा नमूनों पर जोर-तीन स्थानों पर चेक पोस्ट पर लिए जा रहे सैम्पल-अन्य प्रदेश से आने वालों की रिपोर्ट नेगेटिव या फिर नमूना अनिवार्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 24 Mar 2021, 8:38 PM IST

कोरोना: सैम्पलिंग बढ़ाई, अब रोज 500 नमूनों की जांच

कोरोना: सैम्पलिंग बढ़ाई, अब रोज 500 नमूनों की जांच

बाड़मेर. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका के बीच सैम्पलिंग बढ़ाई गई है। जिले में अब 500 नमूनों की जांच हो रही है। वहीं इसे और भी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे संक्रमित होने पर पता चल सके और फैलने से रोका जाए।
बाड़मेर में जनवरी-फरवरी में संक्रमण में कमी आई। लेकिन मार्च में यह फिर से बढऩे लगा। हालांकि रिकवरी रेट बेहतर होने के कारण एक्टिव मरीज काफी कम हो गए। अब मार्च में संक्रमण बढऩे से एक्टिव केस में फिर बढ़ोतरी हो रही है।
जांच ज्यादा तो पता चलेगा कहां है संक्रमण
जिले में संक्रमण कम होने पर जांच का दायरा भी सीमित कर दिया गया। लेकिन अन्य राज्यों में बढ़ते मामलों के बीच अब फिर से नमूने बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। बाड़मेर और बालोतरा पर विशेष रूप से फोकस है। जहां पर बाहर से आने वालों की जांच अनिवार्य रूप से करने के निर्देश है। जिले में दोनों स्थानों पर कुल 800 सैम्पल लेने का टारगेट है, जिसे हासिल करने में विभाग जुटा है।
यहां पर नियमित लिए जा रहे नमूने
बाड़मेर में चिकित्सा विभाग की टीमें तीन स्थानों पर तैनात है। इसमें काठाड़ी, गांधव में चैक पोस्ट पर बसों से आने वाले अन्य राज्यों के लोगों के नमूने टीमें ले रही है। वहीं बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर भी एक टीम लंबी दूरी की ट्रेनों से आने वालों के नमूने लेती है। तीनों स्थानों पर दूसरे राज्य के व्यक्ति की 72 घंटे में करवाई गई नेगेटिव रिपोर्ट देखी जा रही है। वहीं नहीं होने पर सैम्पलिंग हो रही है।
जिले में तीन स्थानों पर स्पॉट सैम्पङ्क्षलंग
जिले में सैम्पलिंग बढ़ाई जा रही है। जिससे संक्रमण का पता लगाया जा सके। काठाड़ी व गांधव चैक पोस्ट तथा बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर स्पॉट सैम्पङ्क्षलग की जा रही है। अन्य प्रदेशों के यात्रियों के नमूने लेने के लिए यहां टीमें तैनात की गई है।
डॉ. बीएल विश्नोई, सीएमचएचओ बाड़मेर