6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 केवी सिंगल फेज से अवैध ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली चोरी, जानिए पूरी खबर

- डिस्कॉम ने एक सप्ताह में चार अवैध ट्रांसफॉर्मर जब्त कर कुल 16 स्थानों पर 12.22 लाख की विद्युत चोरी पकड़ी

2 min read
Google source verification
Barmer discom news

Barmer discom news

बाड़मेर
जिले में सिंगल फेज सप्लाई को अवैध रूप से थ्री फेज बनाकर बिजली चोरी करने की शिकायते बढऩे एवं उसके कारण सिंगल फेज सप्लाई बाधित होने की शिकायतों पर विभाग ने कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह में चार अवैध ट्रांसफॉर्मर बरामद कर कुल 16 स्थानों पर 12 लाख 22 हजार की विद्युत चोरी पकड़ी गई।


जोधपुर डिस्कॉम बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि बिजली चोरी एवं 11 केवी लाईन से घरेलू सिंगल फेज सप्लाई के दौरान अवैध ट्रांसफॉर्मर, कैपेसिटर लगाकर व लुपिंग कर विद्युत चोरी की निरंतर शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इस पर सभी फील्ड अभियंताओं को ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत रविवार की रात को डिस्कॉम के शिव सहायक अभियंता के क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता केशाराम चैधरी मय टीम द्वारा 11 केवी गरीबनाथ फीडर से जुड़े अम्बावाड़ा गांव में दबिश दी गई तो वहां पर उपभोक्ता भीमाराम पुत्र कानाराम प्रजापत द्वारा ट्रेक्टर पर एक अवैध ट्रांसफॉर्मर से सीधे 11 केवी लाईन से अवैध रूप से जम्फर जोड़कर विद्युत चोरी की जा रही थी। इस पर विभाग द्वारा उक्त 40 केवीए का अवैध ट्रांसफॉर्मर मय अन्य सामग्री जब्त की गई। साथ ही उपभोक्ता के यहां सतकर्फता जांच प्रतिवेदन भरा गया जिसमें करीब 1 लाख 50 हजार रूपए का राजस्व आंकलन किया गया।
इसी क्रम में सहायक अभियंता धोरीमन्ना प्रदीप चौधरी मय टीम ने सदराम पुत्र कानाराम विश्नोई निवासी अजाणियों की ढ़ाणी धोरीमन्ना के यहां से अवैध ट्रांसफॉर्मर लगाकर विद्युत चोरी करते हुए पाए जाने पर सतर्कता जांच की गई एवं 1 लाख 75 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया।


सतर्कता शाखा बाड़मेर के सहायक अभियंता के.के वैणव ने विद्युत चोरी निरोधक थाने की पुलिस टीम के साथ धोरीमन्ना के कुंडावा में भीलों की ढ़ाणी में भाकराराम व भागीरथराम पुत्र वरिंगाराम विश्नोई के 11 केवी लाईन में 40 केवीए की क्षमता का अवैध ट्रांसफॉर्मर लगाकर विद्युत चोरी कर खेती करते पाए गए। इस पर विभागीय टीम ने मौके पर ही सतर्कता जांच की कार्यवाही कर 4 लाख 43 लाख का राजस्व निर्धारण किया। इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे अवैध ट्रांसफॉर्मर एवं अन्य उपकरण जब्त किए गए। माथुर ने बताया कि इस सप्ताह कुल 30 स्थानों पर विद्युत सतर्कता जांच कर 16 स्थानों पर 12 लाख 22 हजार रूपए की विद्युत चोरी पकड़ी गई। साथ ही उपभोक्ता एवं गैर उपभोक्ता के विरूद्ध एपीटीपीएस थाने में एफ आईआर दर्ज कराई जाएगी।


सतर्कता विंग ने 71 लाख की विद्युत चोरी पकड़ी
अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि सतर्कता शाखा के सहायक अभियंता द्वारा इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 167 सतर्कता जांच की गई जिसमें 131 विद्युत चोरी के प्रकरण पाए गए। इन 131 प्रकरणों में 71.29 लाख रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया जिसमें से 23.91 लाख रूपए राजस्व वसूली की गई। जबकि सतर्कता जांच की राशि जमा नहीं करने वाले 88 जनों के खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग