6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हादसे से पूरे प्रदेश में दु:ख, हिम्मत रखें – मुख्यमंत्री

मृतकों के परिजन को बंधवाया ढाढस

2 min read
Google source verification
हादसे से पूरे प्रदेश में दु:ख, हिम्मत रखें  - मुख्यमंत्री

हादसे से पूरे प्रदेश में दु:ख, हिम्मत रखें - मुख्यमंत्री

बालोतरा पत्रिका.
हादसे से पूरे प्रदेश के लोगों में दु:ख है। दर्द जानने व सांत्वना देना सरकार का फर्ज है, वे इसके लिए यहां आए हैं। प्रदेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को यहां राघवदास आश्रम में शेरगढ़-सोईंतरा हादसे को लेकर आयोजित सामूहिक शोकसभा में मृतकों के परिवारजन को ढाढस बंधवाते हुए यह बात कही। शोकसभा में शहर व क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मृतकों को पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री दोपहर में शोक सभा में पहुंचे। मृतकों की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा श्रद्धांजलि अर्पित की। मृतकों के परिवारजन के पास पहुंचे। इस पर परिजन रो उठे। मुख्यमंत्री ने इनके कंधों पर हाथ रखकर ढाढस बंधवाया। कहा कि बड़े हादसे के समाचार सुन कर पूरे प्रदेश के लोगों में दु:ख है। इस पर वे यहां दु:ख में शामिल होने पहुंचे हैं। सरकार का यह फर्ज है। कोटा हादसे के बाद इस हादसे में ग्यारह जनों की हुई मौत पर उन्होंने गहरा दु:ख जताया। कनाना के केवलराम माली ने कहा कि हादसे में उसका बेटा, बेटी व भानजे का पूरा परिवार व भानजी खत्म हो गई। माली समाज संस्थान जोधपुर के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार एवं चंपालाल सुंदेशा ने मुख्यमंत्री को घटना के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से मृतकों के परिजन से मुलाकात की। महिलाओं से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दु:ख की भरपाई संभव नहीं है। हिम्मत रखें। सरकार दु:ख दर्द में शामिल है।

सहयोग की सराहना

मुलाकात के दौरान मृतकों के परिजन ने सरकार, प्रशासन व आमजन के सहयोग की सराहना की। कहा कि घटना की जानकारी पर शहर व क्षेत्र से लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को चिकित्सालय पहुंचाने, प्राथमिकता से उपचार करवाने, मृतकों के फंसे शव को वाहन से बाहर निकालने व अन्य कार्यों में स्थानीय लोगों व प्रशासन ने सहयोग किया। तत्काल पोस्टमार्टम कर शव सुपुर्द किए। लोगों ने बगैर किराया, डीजल खर्च के पैसे लिए शवों को उनके घर तक पहुंचाया। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने प्रशासन, आमजन के सहयोग की तारीफ की। सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
सरकार ने जीवन बचाया, लेकिन भगवान ने छीन लिया

शोक सभा में मृतका प्रियंका के पिता गौतम ने रोते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया, कहा कि सरकार की मदद से उसकी पुत्री के वॉल्व का सफल ऑपरेशन हुआ। उसे नया जीवन मिला, परिवार में खुशी लौट आई लेकिन हादसे में भगवान ने उसकी बेटी को छीन लिया। मुख्यमंत्री ने उसे ढाढ़स बंधवाते हुए कहा कि वे हरेक के दु:ख दर्द में शामिल हैं।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग