8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 लाख 30 हजार को पिलाई जाएगी 3 दिन में पोलियो की दवा

-बाड़मेर में कलक्टर ने बच्चों को खुराक पिलाकर की शुरूआत-520 बूथों पर दी जाएगी दवा-16 हजार से अधिक कार्यकर्ता जुटे दवा पिलाने में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 31 Jan 2021, 9:01 PM IST

4 लाख 30 हजार को पिलाई जाएगी 3 दिन में पोलियो की दवा

4 लाख 30 हजार को पिलाई जाएगी 3 दिन में पोलियो की दवा

बाड़मेर. महाीवर नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत हुई। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बच्चों को खुराक पिलाई। उन्होंने कहा कि अभियान में 0 से 5 साल तक का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित ना रहे और इसका लाभ बाड़मेर जिले के बच्चों को मिल सके। सीएमएचओ डॉ. बीएल विश्नोई ने आमजन से अपने नन्हे-मुन्हों को आवश्यक रूप से पोलियोरोधी दवा पिलाने की अपील की। जिले में पोलियो की 4 लाख से अधिक बच्चों को खुराक पिलाने के लिए 16 हजार से ज्यादा कार्मिकों को लगाया गया है।
520 बूथ बनाए
आरसीएचओ डॉ. प्रीत मोहिंदर सिंह ने बताया की रविवार से जिले में बूथ स्तर व घर-घर जाकर टीमों द्वारा पोलियो की दवाई पिलाई जा रही है। सभी सेक्टर में कुल 520 बूथ व 207 ट्रांजिट दल (रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मंदिर परिसर) बनाए गए है।
16 हजार से अधिक कार्यकर्ता
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, नर्सिंग स्टूडेंट, आशा सहयोगिनी, आंगनबाडी कार्यकर्ता आदि कुल 16614 कार्मिकों द्वारा जिले के 5 वर्ष तक के 4 लाख 30 हजार 245 बच्चों को तीन दिन में दो बूंद पिलाई जाएगी।