8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर के ग्रामीण इलाकों में तूफान, बारिश और ओले, 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा

-तेज बरसात भर गया पानी, खेतों में बिछी सफेद चादर -तूफान से कई जगह पेड़ और बिजली के पोल धराशायी-आज भी तूफान और बरसात का अलर्ट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 28 May 2023, 10:15 PM IST

बाड़मेर के ग्रामीण इलाकों में तूफान, बारिश और ओले, 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा

बाड़मेर के ग्रामीण इलाकों में तूफान, बारिश और ओले, 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा

बाड़मेर. मौसम में आए बदलाव के चलते रविवार शाम को बाड़मेर जिले के कई गांवों तूफानी बरसात के साथ ओले गिरे है। इससे पहले आए तूफान से कई जगह पेड़ उखड़े और बिजली के पोल धराशायी हो गए। बरसात के चलते खेतों में पानी भर गया है। इस दौरान करीब 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चली।
जिले के कल्याणपुर, गिड़ा, सिवाना, सिणधरी, बायतु, गुड़ामालानी आदि क्षेत्रों में शाम को तूफानी बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तूफान के बाद बरसात शुरू हो गई। जिले के बायतु और गुड़ामालानी में तूफानी हवा के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में सफेद चादर बिछी नजर आई।

बाड़मेर में काली घटाएं, बरसी नहीं
शहर में दोपहर बाद तेज आंधी चली और आसमान में काली घटाएं छा गई। बरसात की उम्मीद रही। लेकिन रात तक बारिश नहीं हुई। इस बीच कुछ देर के लिए बौछारें गिरी। इससे पहले दिन में भीषण गर्मी रही। अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार सोमवार को भी तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। तूफान की गति 60-80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार तक हो सकती है। आपदा प्रबंधन ने सावधानी बरतने को कहा है।
रेड अलर्ट में जमकर बारिश और ओले

मौसम विभाग ने रविवार शाम 6 बजे से तीन घंटे का बाड़मेर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया। इस दौरान जिले के कई गांवों में जमकर बरसात और ओले गिरे। कई गांवों में देर रात तक बरसात का सिलसिला जारी रहा। जिला कलक्टर अरुण पुरोहित ने बारिश और आंधी के दौरान आमजन को पेड़ और खंभों के नीचे शरण नहीं लेने की अपील की है।