8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: एयरफोर्स का फाइटर प्लेन MiG-29 क्रैश, जानें क्या रही हादसे की बड़ी वजह

राजस्थान में सोमवार रात एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। भारतीय वायुसेना ने खुद इसकी पुष्टि की। जानें कारण...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 3 Sep 2024, 7:37 AM IST

राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार रात एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। यह फाइटर प्लेन वायुसेना का MiG-29 विमान बताया जा रहा है। घटना बाड़मेर जिले के नजदीक ब्रांदा गांव के पास घटित हुई। हादसे में पायलट सुरक्षित है। इस मामले को लेकर वायुसेना की ओर से बयान सामने आया है, जिसमें प्लेन क्रैश की पुष्टि की है।

वायुसेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि 'बाड़मेर सेक्टर में एक नियमित रात्रि प्रशिक्षण मिशन के दौरान IAF मिग-29 को एक गंभीर तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। जिससे पायलट को बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। पायलट सुरक्षित है और जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।'

वहीं, ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने आसमान से लाल जैसी चीज गिरते हुए देखी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। किसी तरह की जानमाल नुकसान के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में इन महिलाओं को सितंबर से मिलेंगे 10 हजार रुपए, डिप्टी CM ने की घोषणा