2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाकू की नोक पर जो 2 बदमाश चालक से कार छुड़ा ले भागे थे, पुलिस ने जोधपुर के बासनी में पकड़ा; एक दिन के रिमांड पर लिया

https://www.patrika.com/barmer-news/

2 min read
Google source verification
sf

चाकू की नोक पर जो 2 बदमाश चालक से कार छुड़ा ले भागे थे, पुलिस ने जोधपुर के बासनी में पकड़ा; एक दिन के रिमांड पर लिया


बाड़मेर/जोधपुर.
पचपदरा पुलिस ने जोधपुर के बासनी इलाके से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर दोनों को न्यायालय में पेश एक दिन के रिमांड पर लिया है।

थानाधिकारी नेमाराम चौधरी ने बताया कि बालोतरा के समीप स्थित मूंगड़ा चौराहे पर दो अज्ञात बदमाश एक कार चालक को चाकू दिखा कार लेकर भाग गए थे। कार चालक माचरना (लूणी) निवासी सहीराम बिश्नोई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। एएसआइ रूपाराम, कांस्टेबल रूपाराम, प्रेम कुमार की टीम गठित की गई। टीम ने जांच के दौरान मुख्य आरोपित मनोहरलाल पुत्र किशनाराम बिश्नोई निवासी सांकड़ (सांचोर) व खेताराम पुत्र लालाराम कुम्हार निवासी नोखड़ा (गुड़ामालानी) को शनिवार को बासनी, जोधपुर से दस्तयाब किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने मूंगड़ा सर्किल से कार ले जाने व जयपुर से कार किराए पर लाकर कनाना के पास से लूट ले जाने की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया। इस पर दोनों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। रविवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायाधीश ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कई अन्य वाहन लूट व चोरी की वारदातों के खुलासे होने की उम्मीद है।

इधर, जानलेवा हमले के 2 आरोपी गिरफ्तार
सिवाना . स्थानीय पुलिस ने पांच दिन पूर्व एक युवक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 25 सितम्बर को सिवाना में एक युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने रविवार को आरोपी कानसिंह उर्फ छोटूसिंह पुत्र गणपतसिंह निवासी गुड़ानाल व हरिसिह पुत्र शेरसिंह निवासी सिवाना को गिरफ्तार किया। कानसिंह से घटना में प्रयुक्त गाड़ी जब्त की। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। निप्र.

झोंपे में आग लगने से सामान जला
शिव . ग्राम पंचायत हड़वा मुख्यालय स्थित एक रहवासी झोंपें में रविवार को आग लगने से राशन सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। पुलिस के अनुसार हड़वा निवासी राजाराम पुत्र चूनाराम के झोंपे में आग से नुकसान हुआ। लपटें देख ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच पानी व रेत से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

Story Loader