
राजस्थान के इस शहर में सिलसिलेवार हो रही चोरी की वारदातें, लोगों को टूटे मिलते हैं घरों के ताले और खुक्क पड़ी तिजोरी
समदड़ी. बाड़मेर शहर के विभिन्न इलाकों में चोरी की सिलसिलेवार वारदातें हो रही हैं। अब सिलोर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया और नकदी व जेवरात समेत अन्य सामान ले गए।
पुलिस ने बताया कि देर रात सिलोर के मुख्य मार्ग पर स्थित खंगारसिंह पुत्र भंवरसिंह के मकान के मुख्य गेट के ताले तोड़ कर चोरों ने भीतर प्रवेश किया। कमरों व तिजोरी के ताले तोड़ पूरा सामान बिखेर दिया।
सुबह देखे टूटे ताले
अलमारी में रखे तीन तोला सोने व सात सौ ग्राम चांदी के आभूषण एवं चौदह हजार रुपए लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब लोगों ने मकान के ताले टूटे हुए देखे तब उन्होंने परिवार वालों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। गौरतलब रहे कि कुछ दिन पूर्व समदड़ी कस्बे एक मंदिर में चोरों ने दानपात्र के ताले तोड़़ नकदी चुराई थी। पुलिस मामलों का खुलासा नहीं कर पाई है। आप देख रहे हैं समदड़ी क्षेत्र के सिलोर गांव के रविवार को सूने मकान में चोरी के बाद खाली पड़े जेवरातों के बॉक्स।
इधर, जानलेवा हमले के 2 आरोपी गिरफ्तार
सिवाना . स्थानीय पुलिस ने पांच दिन पूर्व एक युवक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 25 सितम्बर को सिवाना में एक युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने रविवार को आरोपी कानसिंह उर्फ छोटूसिंह पुत्र गणपतसिंह निवासी गुड़ानाल व हरिसिह पुत्र शेरसिंह निवासी सिवाना को गिरफ्तार किया। कानसिंह से घटना में प्रयुक्त गाड़ी जब्त की। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पागल कुत्ते के काटने से महिला की मौत
बाड़मेर. बाटाडु क्षेत्र के सिंगोडिया गांव में एक खेत में काम कर रही महिला को पागल कुत्ते ने काट लिया। महिला की उपचार के दौरान अहमदाबाद में मौत हो गई। जानकारी अनुसार हीरादेवी पत्नी खूमाराम अपने खेत में काम कर रही थी, इस दौरान पागल कुत्ते ने काट लिया। उसे राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार कर अहमदाबाद रैफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
Published on:
01 Oct 2018 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
